फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two bike accdent. 16 injured in community collisions.

बाइक टकराने पर दो समुदायों में बवाल, 16 घायल

Fri, 30 Aug 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
two bike accdent. 16 injured in community collisions.
नरचहा में बवाल के दौरान लहूलुहान युवक। - फोटो : KHALILABAD
बाइक टकराने पर दो समुदायों में बवाल, 16 घायल
विज्ञापन

हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया पकड़ी के पुरवा नरचहां में शुक्रवार शाम पांच बजे दो बाइकों में टक्कर के बाद दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक झोपड़ी में आग लगा दी गई। मारपीट में दोनों पक्षों के 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से आठ का सीएचसी मलौली में इलाज चल रहा है। कई अन्य को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव में एसपी व एएसपी के साथ कई थानों की फोर्स तैनात है।

नरचहां टोला के बगल से एक रास्ता ताल की तरफ गया है। उसी रास्ते से शुक्रवार की शाम बगल के गांव दुघरा उर्फ खैरा निवासी सुरेंद्र निषाद पुत्र रामशबद निषाद बाइक से ताल में मछली मारने जा रहे थे। नरचहां निवासी ग्यासूददीन भी बाइक से सामने से आ रहे थे। तभी दोनों की बाइकें टकरा गईं। इस बात पर दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट देख ग्यासुद्दीन के पक्ष में उसके समुदाय के लोग जुट गए। जानकारी पर खैरा गांव के तमाम लोग सुरेंद्र के समर्थन में पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। इसी बीच किसी ने नरचहां निवासी मुस्तकीम की छप्पर में आग लगा दी। मारपीट में दोनों पक्ष के 16 लोग घायल हो गए। खैरा गांव के लोग नरचहां के लोगों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। बवाल की सूचना पर धनघटा एसओ रणधीर मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अन्य थानों की फोर्स व डॉयल 100 की गाड़ियां भी घटना स्थल पर पहुंच गईं। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक असित कुमार श्रीवास्तव भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed