फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two arrested in fraud arm licence

ढाबा मालिक और प्रॉपर्टी डीलर भी हुए गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2019 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
two arrested in fraud arm licence
फर्जी लाइसेंस मामले में पकड़ा गया शमशाद लाल टी शर्ट में और प्रणय सिंह।
ढाबा मालिक और प्रॉपर्टी डीलर भी हुए गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी लाइसेंस पर असलहा खरीदने के मामले में पुलिस ने बुधवार को बिंदास ढाबा के मालिक प्रणय प्रताप सिंह और प्रॉपर्टी डीलर शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से फर्जी लाइसेंस, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपितों को कैंट पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों से पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश पुलिस ने तेज कर दी है।
एएसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि एसआईटी को मुखबिर के जरिए दोनों आरोपियों के देवरिया बाईपास के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से फर्जी लाइसेंस, पिस्टल और कारतूस बरामद हो गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने रवि गन हाउस से ही असलहा खरीदा था, गन हाउस से ही लाइसेंस भी बनाया गया था। पुलिस को पूछताछ में कई और नाम पता चले हैं जिनकी निगरानी शुरू कर दी गई है। पुलिस राजघाट के रहमतनगर निवासी शमशाद के पास से एक लाइसेंस, एक पिस्टल और चार कारतूस और प्रणय के पास एक लाइसेंस, एक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

असली नंबर पर जारी हुआ था फर्जी लाइसेंस
पुलिस के मुताबिक लाइसेंस की जांच की गई तो पता चाला कि शमशाद आलम के पास से जो जाली लाइसेंस मिला है वह वास्तविक रूप से बस्ती जनपद की डीबीबीएल गन का है। इसी प्रकार प्रणय प्रताप सिंह के पास जो लाइसेंस मिला है वह वास्तविक रूप से खोराबार के निवासी भुनेश्वर पांडेय के नाम पर है। भुनेश्वर अभी अपने शस्त्र का इस्तेमाल असली लाइसेंस पर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह की हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस मामले में तनवीर, विजय, गोपी और दरोगा पुत्र विकास को पहले ही जेल भेज चुकी है। बुधवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कुल मिलाकर अब इस मामले में छह लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस की जांच का दायरा बढ़ा
शमशाद के पास से बरामद असलहे पर जो नंबर मिला है वह बस्ती जनपद का है। अब ऐसे में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। चूंकि अभी तक जितने फर्जी लाइसेंस पकड़े गए थे वे सभी गोरखपुर के लाइसेंस नंबर पर ही जारी हुए थे। अब नया जिला सामने आने के बाद पुलिस ने आसपास के जिलों में भी इसकी तहकीकात तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed