फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two arrested in fake arms lincence

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sun, 27 Oct 2019 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
two arrested in fake arms lincence
फर्जी शस्‍त्र लाइसेंस मामले में पकड़े गए शाहिद व अशफाक।
फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी लाइसेंस पर शस्त्र खरीदने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। दोनों ही युवक घोषीपुरवा के रहने वाले हैं। पुलिस इनके लाइसेंस की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया लाइसेंस फर्जी लग रहा है। दोनों ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये खर्च कर रवि गन हाउस से लाइसेंस बनवाए थे। एक के पास से पुलिस ने 315 बोर की रायफल और दूसरे के पास से पिस्टल बरामद की है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशफाक और शाहिद के रूप में हुई। 14 अगस्त को तनवीर के गिरफ्तार होने के बाद ही फर्जी शस्त्र लाइसेंस का प्रकरण सामने आया था। प्रकरण की जांच एएसपी रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देशन में एसआईटी कर रही है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस में थानेवार लोगों को पकड़ा जा रहा है। कुछ दिन पहले एसआईटी ने खोराबार क्षेत्र से 10 लोगों को गिरफ्तार किया था उससे पहले असलहा बाबू सहित 12 लोग पकड़े गए थे। अब चिलुआताल थाने की जांच में इस इलाके के दो लाइसेंस संदिग्ध मिले। एसआईटी ने चिलुआताल थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह को आरोपियों को पकड़ कर असलहे की जांच का निर्देश दिया था। इसी क्रम में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने नकहा नंबर दो धोषीपुरवा रेलवे क्रॉसिग के पास से अशफाक और शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। अशफाक के पास से रायफल और शाहिद के पास से पिस्टल मिली है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने रवि गन हाउस के जरिये शस्त्र लाइसेंस बनवाया था। इसके बदले डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लिए गए थे। उन्हें नहीं मालूम था कि लाइसेंस फर्जी है, पकड़े जाने के बाद ही जानकारी हुई है। इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह की तहरीर पर इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले में अब तक 24 लोगों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed