फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Twelfth class Student beaten to death in a coaching centre

क्रूरता की सारी हदें की पार, सीट पर बैठने को लेकर छात्र को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 08 Jun 2019 12:57 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 08 Jun 2019 12:57 PM IST
सार

- सदर कोतवाली के मालीबारी स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुई घटना
- क्रूरता की हदें पार कर बेहोश हुए छात्र के पेट और सिर पर चढ़ाई बाइक
- हमलाकर करने वाले एक छात्र को पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
Twelfth class Student beaten to death in a coaching centre
मृतक छात्र की फाइल फोटो

विस्तार

कोचिंग सेंटर में सीट पर बैठने को लेकर 12वीं कक्षा के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। क्रूरता की हदें पार करते हुए मनबढ़ों ने बेहोश हुए छात्र के पेट और सिर पर बाइक चढ़ा दी। कोचिंग सेंटर संचालक भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने हमला करने वाले एक छात्र को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली के माड़ीपार गांव निवासी प्रमेंद्र यादव मालीबारी में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। खुखुंदू थानाक्षेत्र के बंजरिया शुक्ल गांव निवासी 12वीं कक्षा का छात्र रंजीत सिंह 17 पुत्र विजय प्रताप सिंह यहां गणित और भौतिक विज्ञान विषय की कोचिंग पढऩे आता था। दो-तीन दिन से सीट पर बैठने को लेकर अहिल्यापुर गांव के कुछ छात्रों से उसका विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह सवा सात बजे के करीब रंजीत कोचिंग सेंटर पहुंचा। सीट पर बैठन को लेकर अहिल्यापुर गांव के रहने वाले पांच मनबढ़ युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह देखकर कोचिंग सेंटर का संचालक भाग निकला। मनबढ़ छात्रों ने रंजीत की इस कदर पिटाई किया कि वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मलबढ़ छात्रों का इतने से मन नहीं भरा तो उसके पेट और सिर पर बाइक चढ़ा दिया। बचाने गए साथ के कुछ छात्रों को मारा-पीटा गया। स्थानीय लोगों ने मनबढ़ छात्रों को दौड़ा लिया। चार तो भागने में सफल रहे, लेकिन एक छात्र सचिन पुत्र प्रमोद निवासी अहिल्यापुर को लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी जमकर धुनाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि सीट पर बैठने को लेकर छात्रों के बीच विवाद था। रंजीत की पीट-पीटकर हत्या की गई है। एक छात्र को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed