फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trauma center will be vaccent due to PM's rally

खाली कराया जाएगा ट्रॉमा सेंटर

Mon, 18 Jul 2016 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 18 Jul 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
Trauma center will be vaccent due to PM's rally
नरेंद्र मोदी की जीत - फोटो : Getty
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर को भी खाली कराया जाएगा। प्रधानमंत्री के शहर में रहने तक ट्रॉमा सेंटर पूरी तरह से खाली रखा जाएगा। इस दौरान मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं सेंटर के अल्ट्रासाउंड कक्ष में सेफ हाउस बनाया जा रहा है। कॉलेज की सभी ओटी को सील रखा जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सेहत निगरानी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दे रहा है। जिला और प्राइवेट अस्पतालों में बेड आरक्षित करने के बाद अब मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर को भी खाली कराने का निर्णय लिया गया है। 22 तारीख की सुबह आठ बजे से पूर्व ट्रॉमा सेंटर को पूरी तरह से खाली करा लिया जाएगा। वहीं ट्रॉमा सेंटर के अल्ट्रासाउंड कक्ष जहां से मशीन को गायनी विभाग में भेजी जा चुकी है उसे सेफ हाउस बनाया जाएगा। ट्रॉमा सेंटर के अलावा मेन ओटी भी उस दिन सील रहेगी। कॉलेज के पास जो क्रिटिकल केयर एंबुलेंस है वह इस समय खराब है उसे ठीक करने के लिए भेज दिया गया है। प्रधानमंत्री के आने से पहले ही एंबुलेंस बनकर आ जाएगी जिसका भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर व वार्ड को सुबह ही खाली करा दिया जाएगा। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। ओटी सील रहेगा और ट्रॉमा सेंटर के अल्ट्रासाउंड कक्ष में सेफ हाउस बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एके श्रीवास्तव, एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed