फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Transformer in villages will be changed now in 48 hours

48 घंटे में ही बदलेंगे गांवों में जले ट्रांसफॉर्मर

Mon, 10 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 10 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Transformer in villages will be changed now in 48 hours
‌ब‌िजली - फोटो : LOGO
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के टेक्निकल डॉयरेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में जले ट्रांसफॉर्मर 72 की जगह 48 घंटे में ही बदले जाएंगे। साथ ही शहर को 24, तहसील मुख्यालयों को 20 और गांवों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति देने की तैयारी है। शहर की बिजली व्यवस्था और सुदृढ़ करने के लिए भी कई काम कराए जाएंगे। वह रविवार को महकमे के अफसरों के साथ मीटिंग करने गोरखपुर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में गोरखपुर, वाराणसी और इलाहाबाद को बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिहाज से मॉडल शहर के तौर पर विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन


इस योजना पर काम भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में गोरखपुर में चार नए सबस्टेशन बनने हैं। धर्मशाला और राप्तीनगर में इसकी जमीन तय हो चुकी है। एक हफ्ते में इस पर निर्माण शुरू हो जाएगा। अन्य दोनों के लिए जमीन जल्द ही फाइनल कर दी जाएगी। इसी तरह वाराणसी और इलाहाबाद में भी कई काम कराए जा रहे हैं। बिजली चोरी पर अंकुश के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। सर्वाधिक लाइन लॉस वाले फीडरों को चिह्नित कर इस पर अमल भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


बिजली की बचत के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की 14 अप्रैल तक पांच लाख एलईडी लाइटों की बुकिंग एवं वितरण की योजना है। विभाग कम बिजली खपत वाली ट्यूबलाइट एवं पंखे भी उपलब्ध कराएगा। इसकी कीमत बाजार मूल्य से कम होगी। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए इन्हें किस्तों पर भी उपलब्ध कराने की योजना है। इसकी बुकिंग 10 से शुरू होगी और वितरण 14 से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमएस से मिलेगी बिजली कटौती की सूचना
अजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही विभाग उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की अग्रिम सूचना एसएमएस से भेजने लगेगा। इसी कोशिश में विभाग उपभोक्ताओं के नंबर जुटा रहा है। शहर के 50 फीसदी उपभोक्ताओं के नंबर महकमे के पास हैं। उन्होंने बताया कि मई से इस सेवा की शुरुआत हो जाएगी।


दो घंटे के लिए झाड़ू थामेंगे अफसर 
शासन की मंशा के अनुरूप बिजली महकमे के अफसर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इस कड़ी में सभी अफसर सप्ताह में एक दिन दो घंटे के लिए कार्यालय की सफाई में सहयोग देंगे। साथ ही जनता की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण और उनके प्रति विनम्र व्यवहार भी जरूरी होगा। शासन भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। महकमे में भी इसका गंभीरता से पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed