{"_id":"581defed4f1c1bab31438fbb","slug":"training-of-first-stage-of-returing-officers-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण की पढ़ाई पूरी, दूसरे की कल से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण की पढ़ाई पूरी, दूसरे की कल से होगी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 06 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
आरओ रिटर्निग अफसरों के प्रशिक्षण के समापन पर मंचासीन कमिश्नर अनिल कुमार,डीएम संध्या तिवारी व अन्य।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग की तरफ से गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आरओ के पहले बैच का प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हो गया। सात नवंबर से अब दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू होगा जो 10 नवंबर तक चलेगा। पहले बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सभी आरओ और प्रशिक्षकों के साथ ही कमिश्नर अनिल कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा पारदर्शिता के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की है। ऐसे में आरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा माहौल बनाएं कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मतों का प्रयोग करें।
बता दें कि यूनिवर्सिटी में दो नवंबर से 19 जिलों के सभी आरओ को विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर ट्रेनिंग दी जा रही है। करीब 100 आरओ को प्रशिक्षण देने के लिए दो चरणों में दो से पांच नवंबर और सात से 10 नवंबर का आयोग ने शेड्यूल तय किया था। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें निर्वाचन संबंधी तैयारियों, मतदान और मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सभी छोटी-बड़ी सावधानियों के साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मारवाड़ बिजनेस स्कूल और बुधवार को दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को मतदाता बनाने के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों और जिला प्रशासन के सहयोग से स्टाल लगाया जाएगा। इस दौरान युवाओं को मतदाता बनने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नव मतदाता बनने के लिए लोगों को एक रंगीन फोटो, पते का प्रमाण पत्र एवं आयु प्रमाण पत्र लाना होगा।

मतदाता पंजीकरण अभियान आठ से