फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Train late due to fog

कोहरे से एक दर्जन ट्रेनें लेट 

Wed, 01 Feb 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Train late due to fog
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
लगातार कोहरे की मार झेल रहे मुसाफिरों की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मंगलवार को करीब एक दर्जन ट्रेनें गोरखपुर स्टेशन देर से पहुंची। घंटों लेट चल रहीं कई ट्रेनों का समय सुधारने के लिए उन्हें उनके अंतिम गंतव्य तक न भेजकर कुछ स्टेशन पहले तक ही चलाया जा रहा है, ताकि ये आगे का सफर समय पर तय कर सकें। इन कारणों से मुसाफिरों को खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। एक महीने से भी ज्यादा समय से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों का समय जानने के लिए लोग जुटे रहे।
विज्ञापन


बरौनी और ग्वालियर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 11124 अपने निर्धारित समय से 19 घंटे लेट चल रही थी। इसी तरह से आदर्शनगर से सहरसा जाने वाली पूरबिया एक्सप्रेस पौने दस घंटे लेट चल रही थी। वैशाली एक्सप्रेस पौने सात घंटे लेट पहुंची। राप्तीसागर एक्सप्रेस 11:45 घंटे लेट रही। सत्याग्रह एक्सप्रेस 1:45 घंटे लेट थी। इनके अलावा लोकमान्य तिलक और गोरखपुर के  बीच चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस और काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस को वेटिंग ऑफ अपडेट बताया जा रहा था।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं लेट 
ट्रेन का नाम    घंटे लेट 
11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस    20.21 
12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस    17.04
12512 राप्ती सागर एक्सप्रेस    12.56
15280 पूरबिया एक्सप्रेस    9.40 
12553 वैशाली एक्सप्रेस    6.41 
15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस    5.45 
12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस    5.00  
15210 अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस    2.55 
15707 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस    2.00  
15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस    1.45 
15008 ऋषिकेश एक्सप्रेस    1.45 


अवध एक्सप्रेस रद्द
कोहरे के कारण काफी लेट चल रही अवध से असम के  बीच चलने वाली अवध एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15910 रद्द कर दी गई। इसी तरह से अमृतसर सहरसा (15209) को अमृतसर और जालंधर शहर के बीच रदद करके जालंधर कैंट से ही चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed