{"_id":"577d5bcb4f1c1b72027fbadc","slug":"train-drivers-declare-strike-on-11-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवरों ने किया रेल चक्का जाम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवरों ने किया रेल चक्का जाम का एलान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
नरमू ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में वित्त मंत्री का पुतला जलाया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग के विरोध में अब रेलवे के ड्राइवर भी खड़े हो गए हैं। बुधवार को डीजल लॉबी के सामने आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने भी 11 जुलाई से प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन किया है और ड्राइवरों से रेल चक्का जाम करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
महामंत्री जगत नारायण शाह व संयुक्त महामंत्री विनय शर्मा ने कहा कि सातवें वेतन आयोग से समस्त कर्मचारी निराश हैं। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो समस्त रेल चालक हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रनिंग स्टाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगा और 21 जुलाई को महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। सभा में शिवपूजन, जीत सिंह, एसके गोस्वामी, जितेंद्र कुमार, संतोष शुक्ला, रूपेश, अजय त्रिपाठी, विक्रम, अमृत खरे, राज किरन, एसपी मौर्या और गजेंद्र मुख्य रूप से उपस्थित थे।
उधर, एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने बुधवार को वेतन आयोग का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकाला। संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने यांत्रिक कारखाना, स्टोर डिपो, बीजी मुख्यालय और लेखा शाखा तक जुलूस निकालकर महाप्रबंधक कार्यालय पर सभा की। महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार ने 11 जुलाई के पहले वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर नहीं किया तो रेल चक्का जाम होकर ही रहेगा। सभा में नवीन मिश्रा, प्रदीप धर दुबे, ओंकार सिह, विनय, रविंद्र, दिलीप धर दुबे, अजय गुप्ता, एमके सिंह, गुलाम और रोशन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने डेयरी, जटेपुर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय डेयरी और बौलिया कॉलोनी में सभा कर कर्मचारियों को हड़ताल के लिए जागरूक किया। कर्मचारी नेता रविंद्र कुमार पांडेय सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट निराशाजनक है। किसी को भी यह स्वीकार नहीं है। संघ पूरी तरह से हड़ताल में शामिल रहेगा। सभा में एसके पांडेय, योगेश शुक्ला, जनार्दन, राजेश्वर, खुर्शीद, इकबाल, डीएस खरे, इंद्रभूषण, फूलचंद, अजय सिंह, जनार्दन सिंह आदि उपस्थित थे।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की सभा में महामंत्री विनोद राय ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों को डरा धमकाकर हड़ताल को असफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर सरकार ने वेतन आयोग में सुधार नहीं किया तो 11 जुलाई से प्रस्तावित हड़ताल तो तय है। सभा में आरपी भट्ट, डीके तिवारी, विजय पाठक, ओपी सिंह, कुलदीप मणि, राकेश सिंह, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, दीपक चौधरी, सतीश और मनोज कुमार उपस्थित थे।