फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three son leave his parents, now mother died, all not come, daughter doing his funeral duty

जीते जी मां-बाप को बेसहारा छोड़ गए थे बेटे, अर्थी उठाने भी न आए तो बेटी ने दी मुखाग्नि

Wed, 25 Dec 2019 11:01 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, पीपीगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, पीपीगंज। Published by: विजय जैन Updated Wed, 25 Dec 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
three son leave his parents, now mother died, all not come, daughter doing his funeral duty
सरस्वती देवी का सहारा बनीं बेटियां, फाइल तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बेटों की परवरिश की परवाह के आगे जिस मां ने अपनी तकलीफों को भुला दिया, जब उसी ने अंतिम सांस ली तो बेटे अर्थी उठाने और मुखाग्नि देने नहीं पहुंचे। बेटों के ठुकराने के बाद मां अपनी बेटी की ससुराल में रह रही थी। मां की मौत की सूचना देने के बाद भी जब भाई नहीं आए तो बेटी ने ही बेटे का फर्ज अदा करते हुए मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


मामला पीपीगंज क्षेत्र के तिघरा गांव का है। यहां के रामवृक्ष के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। गांव के लोगों के अनुसार पांच वर्ष पूर्व तीनों बेटों ने बूढ़े मां-बाप की देखभाल करना छोड़ दिया। रामवृक्ष की पत्नी सरस्वती देवी अक्सर बीमार रहने लगीं। धीरे-धीरे उनकी आंख की रोशनी भी चली गई। उसके बाद बेटे रामदवन, देवीलाल और राजकुमार ने मां का इलाज कराने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन


उसके बाद रामवृक्ष और सरस्वती देवी की देखभाल का जिम्मा उनकी शादीशुदा दोनों बेटियों शांति और कुसुम ने उठाया। पांच साल से वे ही माता-पिता की देखभाल कर रही थीं। बड़ी बेटी शांति आर्थिक मदद करती थीं। दूसरी बेटी कुसुम मां-बाप को भुईधरपुर गांव में अपने घर लाकर देखभाल कर रही थीं। कुसुम के पति रूदल का पूर्व में ही देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले रामवृक्ष की भी मौत हो चुकी है। इधर रविवार की रात सरस्वती देवी ने भी दम तोड़ दिया। उसके बाद कुसुम ने भाइयों को सूचना दी। पर भाई नहीं आए। फिर कुसुम ने ससुराल के लोगों की मदद से अर्थी के साथ सिसई घाट पर पहुंची और पूरे मां का दाह संस्कार किया।

तीन बेटों के होते हुए मां मां को जब बेटी ने मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। हर कोई बेटों को कोसता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed