{"_id":"57d16cc74f1c1b3639318ca4","slug":"three-more-patients-of-dengue-are-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के तीन और मरीज मिले, दो भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के तीन और मरीज मिले, दो भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 08 Sep 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसेफेलाइटिस के बीच ही डेंगू के दस्तक ने स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ा दी है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में हुई जांच में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उधर, प्राइवेट अस्पतालों ने भी सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है, जिसमें 26 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि सरकारी जांच में इसमें से सिर्फ नौ लोगों में ही पुष्टि हुई है। दो मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर प्रभावित इलाके में फॉगिंग कराने का आदेश दे दिया है।
जिला अस्पताल में इस समय हाई फीवर के मरीज आ रहे हैं, जिसमें से छह मरीजों की संदेह के आधार पर जांच कराई गई थी। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में तीन में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह अब तक डेंगू के नौ मरीज सामने आ चुके हैं। जिन तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, वे सहजनवां के जैतपुर निवासी 17 वर्षीय अंकित, उरुवा के अहिंसा गांव के मुकेश चंद (30), शाहपुर के आजाद नगर बिछिया निवासी रामसुमेर सिंह (60) हैं। अब तक 23 मरीजों को टेस्ट कराया जा चुका है। इसमें दो का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं जिला अस्पताल में देवरिया की प्रियंका और राम सुमेर भर्ती हैं। प्रियंका पहले भी जिला अस्पताल में भर्ती थीं, मगर रिपोर्ट आने से पहले ही वह डिस्चार्ज हो गई थीं। अब डेंगू की पुष्टि और तबीयत बिगड़ने के बाद फिर से उसे भर्ती किया गया है।
लक्षण
0 तेज बुखार जो 3 से 7 दिन तक रह सकता है
0 जी मचलाना या उल्टी होना
0 सिर, आंखाें, बदन, जोड़ों में दर्द
0 शरीर में लाल चकत्ते पड़ना
0 भूख न लगना
0 चिड़चिड़ापन महसूस करना
0 ब्लड प्रेशर में गिरावट
0 डेंगू की गंभीर स्थिति में आंख या नाक से खून आना
डेंगू से बचाव
0 घर में और आस-पास पानी एकत्र न होने दें
0 आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें
0 यदि घरों में बर्तन में पानी भर कर रखते हैं तो उसे ढक कर रखें
0 कूलर, गमले का पानी रोज बदलते रहें। यदि जरूरत न हो तो कूलर में पानी भर के न रखेें
0 ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर के अधिकतम हिस्से को ढक कर रखें
0 घर में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें