{"_id":"5ce55f05bdec22077f3adf56","slug":"three-man-physically-abused-girl-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू दिखा छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर आरोपियों ने दी जानमाल की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू दिखा छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर आरोपियों ने दी जानमाल की धमकी
Wed, 22 May 2019 08:09 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेबुआ रायगंज/ कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेबुआ रायगंज/ कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 May 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
मंगलवार की शाम नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर गई एक हाईस्कूल की छात्रा के साथ चाकू दिखाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने जानमाल की धमकी भी दी। बाद में रोती-बिलखती छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
16 वर्षीय पीड़ित छात्रा मंगलवार की शाम को नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर सीवान की ओर गई थी। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन युवक चाकू दिखाकर रास्ते से उसे पकड़ कर गन्ने के खेत में उठा ले गए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा को जानमाल की धमकी दी। बाद में तीनों युवक मौके से भाग गए। बाद में रोती बिलखती पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने एक युवक की पहचान भी बताई और पूर्व में उस युवक के जरिए छेड़खानी किए जाने पर पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित परिजनों का आरोप था कि यदि पुलिस समय रहते आरोपी पर कार्रवाई की होती तो शायद यह शर्मनाक घटना बेटी के साथ नहीं घटती।
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही की वजह से ही घटना घटी है। पीड़िता छात्रा की ओर से एक नामजद और दो अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है कि हाईस्कूल की छात्रा के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है। एसओ को निर्देश दिया गया है कि मामले की जांच कर कार्रवाई करें। इसमें थाने की पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोपों की भी जांच होगी।
विज्ञापन