फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three fake centers seal in gorakhpur

डेंटल क्लीनिक, यूनिक और मर्सी पैथोलॉजी सील

Fri, 13 Sep 2019 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
three fake centers seal in gorakhpur
डेंटल क्लीनिक, यूनिक और मर्सी पैथोलॉजी सील
विज्ञापन

धुरियापार/कुईं बाजार। बिना पंजीकरण के चलाई जा रही मर्सी पैथोलॉजी और यूनिक पैथोलॉजी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। टीम ने जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर सचदेवा डेंटल क्लीनिक को नोटिस जारी किया जबकि दूसरे डेंटल क्लीनिक को सील किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण से क्षेत्र के अन्य क्लीनिक, पैथोलॉजी संचालकों में सनसनी है, सभी अपने दस्तावेज दुरुस्त करने में जुट गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने और गलत ढंग से चलाए जा रही स्वास्थ्य संबंधी संस्थाओं पर अंकुश लगाने का आदेश जारी किया है। इस पर सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने जिले में निजी अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी आदि का निरीक्षण करने के लिए चार टीमों का गठन किया था। एडिशनल सीएमओ डॉ. नंद कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को बेलासपुर चौराहा स्थित यूनिक पैथोलॉजी पहुंची। केंद्र संचालक पंजीकरण पत्र और पैथोलॉजी संचालन से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके। टीम ने पैथोलॉजी सील कर दी। मर्सी पैथोलॉजी के संचालक भी पंजीकरण सहित अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके, इसे भी सील कर दिया गया। इसके बाद सचदेवा डेंटल क्लीनिक पहुंची। संचालक ने पंजीकरण होने का दावा तो किया लेकिन दस्तावेज नहीं दिखा सका इस पर उसे नोटिस जारी किया गया। एक अन्य डेंटल क्लीनिक को टीम ने दस्तावेज नहीं मिलने पर सील कर दिया। एसीएमओ डॉ. नंद कुमार ने बताया कि जांच के समय पैथोलॉजी और क्लीनिक का पंजीकरण, चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ अनुपस्थित पाए गए इसलिए सीलिंग की कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की छापामार टीम में सहायक शोध अधिकारी सुधांशु श्रीवास्तव, पीके श्रीवास्तव, मृत्युंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed