फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested including mastermind in fake teacher recruitment at Gorakhpur

फर्जी शिक्षक भर्ती के मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार, बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक भी शामिल

Sat, 30 Mar 2019 04:04 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 30 Mar 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including mastermind in fake teacher recruitment at Gorakhpur
handcuff

एसटीएफ गोरखपुर व सदर थाना पुलिस ने शनिवार को फर्जी शिक्षक भर्ती के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक धर्मेंद्र कुमार व शिक्षक गोविंद लाल गुप्ता की भी गिरफ्तारी हुई है। 

विज्ञापन


मामले में एक तत्कालीन बीएसए भी एसटीएफ की रडार पर है। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह ने गोरखपुर और बस्ती मंडल में फर्जी शिक्षकों की सैकड़ों नियुक्तियां कराई हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मामले की जांच कर रही एसटीएफ टीम को काफी दिनों से मास्टरमाइंड की तलाश थी। एसटीएफ ने गोरखपुर से फर्जी शिक्षक के मास्टरमाइंड राकेश सिंह व गोविंद लाल को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों से हुई पूछताछ के आधार पर शुक्रवार को बीएसए कार्यालय से धर्मेंद्र कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। टीम ने आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, चार कारतूस, 19 फर्जी मार्कशीट बरामद किए है। 

पकड़ा गया मास्टरमाइंड राकेश कुमार सिंह देवरिया जिले के थाना भाटपार रानी के ग्राम कुइंचवर का निवासी है। जबकि धर्मेंद्र बस्ती जिले के थाना मुंडेरवा के ग्राम गुलहरिया सिरमा व गोविंद लाल गुप्ता गोरखपुर के थाना खजनी के ग्राम कटघर का निवासी है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी बांटने वालों में तीन आरोपियों को पुलिस व एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। अन्य शिक्षकों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed