फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three arrest in gkp

शातिर चिरईया समेत चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2019 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
three arrest in gkp
शातिर चिरईया और उसके दो साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने शातिर चिरईया और उसके दो साथियों को शुक्रवार को देवरिया बाइपास रोड स्थित हनुमान मंदिर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से चोरी के 2559 रुपये और घटनाओं में इस्तेमाल किए गए सब्बल, पेचकश और पलास बरामद किया है। पुलिस के अनुसार तीनों चोरी का सामान बेचकर अपने शौक, नशे और जुआ की लत को पूरा करते थे।
शुक्रवार को एएसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि रामगढ़ताल थाने के इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को चौकी इंचार्ज फलमंडी मनीष यादव और चौकी इंचार्ज सूरज सिंह के साथ भगत चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का आरोपी व खोराबार के भगता निवासी शातिर चिरईया उर्फ रामप्रीत पासवान अपने साथी कैंट के बसंत विहार निवासी संतोष पासवान और बेलीपार के ककराखोर निवासी विक्की उर्फ सर्वजीत यादव के साथ आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को हनुमान मंदिर तिराहे के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि तीनों के पकड़े जाने से रामगढ़ताल के बुद्घ विहार पार्ट सी निवासी ठेकेदार नूतनदेव राव के यहां हुई चोरी के साथ ही कैंट और खोराबार इलाके में हुई चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता की ओर से गिरफ्तारी करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरईया की स्कूटी खोराबार पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिक्टौर में एक महिला के दरवाजे के बाहर से लावारिस हालत में कब्जे में लिया। खोराबार पुलिस ने महिला के बेटे को भी हिरासत में लिया है। स्कूटी चिरईया की पत्नी सीमा के नाम से रजिस्टर्ड है। महिला ने पुलिस को बताया कि स्कूटी को मंगलवार की रात में कोई उसके दरवाजे पर लाकर खड़ा कर चला गया था।

छोटी सी भी नकब लगाकर घर में घुसने के चलते चिरईया नाम पड़ा
रामप्रीत पासवान का नाम चिरईया यूं ही नहीं पड़ा। पुलिस के अनुसार वह शातिर चोर है और किसी भी मकान में छोटी सी नकब लगाकर उसी के रास्ते अंदर प्रवेश कर जाता है। उसकी कद-काठी भी इसी तरह है। दुबला-पतला और नाटा है। वह 20 वर्ष की उम्र से ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। कई बार जेल भी जा चुका है। शातिर बदमाश मिथुन पासवान उसका रिश्तेदार है। मिथुन भी इसका साथी रह चुका है। मिथुन ने चोरी की पहली घटना इसी के साथ की थी। चिरईया के खिलाफ चोरी, नशीली दवाओं की तस्करी और समाज विरोधी कार्य करने के आरोप में झंगहा, कैंट, पिपराइच, खोराबार, रामगढ़तताल थाने में पहले से 13 से अधिक केस दर्ज हैं। वहीं संतोष पर दो और विक्की पर एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed