फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   third railway line will consructed midle of kusamhi to domingrah.

कुसम्ही से डोमिनगढ़ के बीच बिछेगी तीसरी रेल लाइन

Tue, 16 Feb 2016 08:21 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
third railway line will consructed midle of kusamhi to domingrah.
गोरखपुर। रेलवे ट्रैक जाम होने या जगह के अभाव में ट्रेनों को नजदीकी स्टेशनों पर नहीं खड़ा करना पड़ेगा। रेलवे ट्रैक खाली मिलेगा और ट्रेनें भी समय से स्टेशन पहुंच सकेंगी। इसके लिए रेल प्रशासन ने कुसम्ही से डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन बिछाने की तैयारी की है। प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वापसी में आने वाली अधिकांश ट्रेनें डोमिनगढ़, कैंट स्टेशन या आउटर पर रोक दी जाती हैं। घर के नजदीक पहुंचकर भी यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्टेशन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग केबिन बनाने के बाद भी इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी। लिहाजा अब अंतिम विकल्प तीसरी लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक कुसम्ही से डोमिनगढ़ स्टेशन तक 17 किलोमीटर लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी। सर्वे के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। रेलवे सूत्रों की मानें तो तीसरी लाइन बिछाने के लिए महाप्रबंधक भी अपने स्तर से पूरी कोशिश में हैं। रेल बजट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की कोशिश कामयाब हुई तो ट्रेनें सीधे रेलवे स्टेशन पर आ सकेंगी। इस ट्रैक पर दोनों तरफ से ट्रेनों की आवाजाही रहेगी। इससे यात्रियों और रेलवे दोनों को फायदा होगा। यात्रियों के समय की बचत होगी तो रेलवे को डीजल, स्टॉफ आदि में होने वाला आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed