फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves steal lakhs by breaking lock of retired DIG house

चोरों ने सेवानिवृत्त डीआईजी के घर का ताला तोड़कर बाइक समेत एक लाख रुपये का सामान उड़ाया

Sat, 26 Oct 2019 09:56 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 26 Oct 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Thieves steal lakhs by breaking lock of retired DIG house
demo pic
सेवानिवृत डीआईजी जीपी कन्नौजिया के धनघटा स्थित आवास में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर बाइक, कलर टीवी समेत एक लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह जब उनका नौकर मकान का ताला टूटा देखा तो शोर मचाया। जिस पर पुलिस समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। डीआईजी के भाई की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव निवासी घोल्लर प्रसाद कन्नौजिया पुलिस विभाग में डीआईजी पद से सेवानिवृत होने के बाद शनिचरा मार्ग पर धनघटा में आवास का निर्माण कराकर कभी कभार यहां आकर रहते है। इस समय वह लखनऊ में सपरिवार निवास कर रहे है। उनके आवास की देखभाल रामशंकर नामक नौकर करता है। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह जब रामशंकर डीआईजी के आवास पर गया तो गेट का ताला टूटा देख चौक गया। रामशंकर ने बताया कि चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने के बाद कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी गई बाइक, कलर टीवी, इनर्वटर, बैट्री, 18 साड़ी, बर्तन, टिल्लू पंप, घड़ी समेत अन्य सामान उठा ले गए। घटना की सूचना सेवानिवृत डीआईजी को देने के साथ ही नौकर रामशंकर ने उनके भाई को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत डीआईजी घोल्लर प्रसाद कन्नौजिया के भाई अमिताभ कन्नौजिया मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले में जांच पड़ताल की। एसओं रणधीर मिश्र ने बताया कि अमिताभ कन्नौजिया की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्व चोरी का केस दर्ज किया गया है। 


इधर सेवानिवृत्त डीआईजी जीपी कन्नौजिया के मकान के बगल स्थित डॉक्टर हरीशचंद्र यादव की दवा की दुकान का ताला तोड़कर चोर टिल्लू पंप उठा ले गए। धनघटा कस्बे के लाागों ने अबिलंब घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed