फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   theft in shop at golghar

गोलघर में मोटर्स पार्ट्स की दुकान में चोरी

Mon, 15 Jul 2019 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
theft in shop at golghar
सीओ कैंट आफिस के पास मोटर्स पार्ट्स की दुकान में चोरी
विज्ञापन

गोरखपुर। काली मंदिर के पीछे मोटर्स पार्ट्स की दुकान का शटर तोड़कर चोर कैश काउंटर से 85 हजार रुपये चुरा लिए। सीओ कैंट आफिस से चंद कदम की दूरी पर इस दुकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में चोर की हरकत रिकॉर्ड हो गई। रविवार सुबह पहुंची कोतवाली पुलिस ने फुटेज के आधार पर पहचान कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
शाहपुर के स्पोर्ट्स कॉलेज निवासी मनोज नायक की गोलघर के काली मंदिर के पीछे दुकान है। वह और उनके बेटे शनिवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। कैश काउंटर में एक दिन की बिक्री के 85 हजार रुपये रखे गए थे। रविवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था। शटर एक तरफ से उखड़ा भी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक युवक बिना कपड़े के जाता हुआ दिखाई दिया। दुकानदार ने उसे पहचान लिया। वह दुकान पर दो महीने पहले काम करने वाला हुमायूंपुर का रहने वाला है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसके पास से कुछ रकम भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

दुकान और ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी
कैंपियरगंज। बनकटा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र व हार्डवेयर की दुकान में चोरी हो गई। चोर वहां से तीन लाख का सामान और सात हजार रुपये उठा ले गए। बनकटा निवासी अविनाश पांडेय ही सड़क पर हार्डवेयर की दुकान और ग्राहक सेवा केंद्र है। शनिवार की रात में वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार को दुकान खोलने गए तो शटर का ताला टूटा था। अविनाश ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed