{"_id":"5d18e8798ebc3e3cf6223d8e","slug":"theft-in-rajghat-area-gorakhpur-city-news-gkp3121744171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीन के घर में घुसे चोर नकदी समेत तीन लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीन के घर में घुसे चोर नकदी समेत तीन लाख के जेवर उड़ाए
विज्ञापन
राजघाट थाने में अमीन के घर में चोरी के बाद बिखरा सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
अमीन के घर से नकदी समेत तीन लाख के जेवर उड़ाए
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजघाट इलाके के शेषपुर में सदर तहसील के अमीन लक्ष्मीकांत के घर में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी समेत तीन लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची। फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
अमीन लक्ष्मीकांत त्रिपाठी का शेषपुर में मकान है। शनिवार की रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। छत के रास्ते ही चोर घर में दाखिल हो गए और अलमारी में रखा 2 लाख 63 हजार रुपये नकद और गहने चोरी कर फरार हो गए। रविवार की सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली और नीचे गए तो बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी से नकदी और जेवर गायब थे। घटना की सूचना लक्ष्मीकांत ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।