फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Villagers kill the panthor

पहले गाड़ियों पर फिर तेंदुए पर बरसीं भीड़ की लाठियां

Wed, 27 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 27 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Villagers kill the panthor
तेंदुए के हमले के बाद गुस्साए गांव वाले उसे मारने के लिए घर की घेराबंदी करते हुए। - फोटो : a
खजुरी पांडेय गांव में सुबह से शाम तक तेंदुए के उत्पात के बाद भी वन विभाग की ओर से धर-पकड़ की कोशिश न होने पर बड़हलगंज क्षेत्र के लोगों का गुस्सा भड़क गया। शाम तक 12 लोगों के जख्मी हो जाने से गुस्साई भीड़ ने कुरांव गांव के सामने शाम सवा पांच बजे गोरखपुर-वाराणसी हाइवे जाम कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की। बाद में हमलावर तेवर अपनाते हुए तेंदुए को निशाना बनाया और लाठियों से पीटकर उसे ढेर कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि तेंदुए के हमले की शुरुआत मंगलवार सुबह सात बजे के आसपास हुई। सूचना के बाद भी तुरंत पुलिस नहीं पहुंची तो वन विभाग की टीम का घंटों पता नहीं चला। इस बीच एक-एक कर 12 लोग तेंदुए के झपट्टे का शिकार होकर जख्मी हुए। सूरज मौर्य के घर के बाद हरिजन बस्ती में उत्पात मचाते हुए तेंदुआ उसरापार टोला के रहने वाले भरत यादव के मकान में घुस गया। इससे भरत यादव के परिवार वाले दो घंटे तक कमरे में कैद रहे तो बाद में रामकिशोर के परिसर में तेंदुआ होने से सारे लोग सहमे रहे।
विज्ञापन


शाम पांच बजे डीएफओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी सामान नहीं था। सवा पांच बजे जाम लगाकर लोगों ने करीब 20 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए तो पुलिस गुस्साए लोगों को शांत करने में लगी और वन विभाग का स्टाफ पिंजरा और जाल लेकर पहुंचा। दो घंटे बाद जाम खुला लेकिन हाइवे से हटी भीड़ हमलावर रुख से तेंदुए की तलाश में जुट गई। रात 9.30 बजे भरत यादव के परिसर में हाथ आए तेंदुए पर घेरकर लाठियां बरसाईं, जिससे कुछ देर में ही उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed