{"_id":"29212dc489c85e4b289a8d833a0fde2b","slug":"the-recovery-amount-of-x-ray-free-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त के एक्सरे के लिए वसूली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त के एक्सरे के लिए वसूली रकम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिला अस्पताल में मुफ्त डिजिटल एक्सरे कराने गई महिला से न सिर्फ 100 रुपये वसूल लिए गए बल्कि एक्सरे भी गलत कर दिया गया। महिला ने जब इसकी शिकायत की तो एसआईसी ने कर्मचारियों और अधिकारियों को बुलाकर महिला के सामने शिनाख्त कराई।
हालांकि इनमें रुपये लेने वाला कर्मचारी नहीं था। जो दो अन्य कर्मचारी शिनाख्त परेड में नहीं आ सके, उन्हें बृहस्पतिवार को बुलाया गया है। इसी दिन महिला का दोबारा एक्सरे भी किया जाएगा।
खजनी की सुभागी मंगलवार को ओपीडी में पीठ दर्द की समस्या लेकर पहुंची थीं। डॉक्टर ने उसे डीएस स्पाइन का डिजिटल एक्सरे कराने की सलाह दी। इसके बाद महिला ने डिजिटल सेंटर में एक्सरे कराया, पर जो एक्सरे रिपोर्ट दी गई वह एलएस स्पाइन की थी।
विज्ञापन
डीएस स्पाइन एक्सरे में बड़ी और स्पष्ट आकृति आती है जिससे पूरे स्पाइन की स्थिति साफ हो जाती है, जबकि एलएस स्पाइन में सिर्फ एक विशेष हिस्से का एक्सरे होता है।
बुधवार को जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो वह एसआईसी के पास पहुंची। वहां उन्होंने न सिर्फ गलत एक्सरे करने की जानकारी दी बल्कि इसके लिए डार्क रूम में ले जाकर 100 रुपये लेने की भी शिकायत दर्ज कराई
शिकायत मिलने पर रुपये वसूलने वाले कर्मचारी की पहचान के लिए एसआईसी ने सभी कर्मचारियों को अपने कक्ष में बुलाया और महिला से पहचानने को कहा, मगर महिला किसी को पहचान नहीं सकी
दो कर्मचारी अस्पताल में नहीं थे जिनकी शिनाख्त बृहस्पतिवार को कराई जाएगी।
महिला का गलत एक्सरे करने और रुपये लेने की शिकायत मिली है। पूछताछ की गई है। सभी कर्मचारियों को बुलाकर शिनाख्त कराई गई, मगर उनमें से किसी ने रुपये नहीं लिए थे। दो कर्मचारी मौजूद नहीं थे, उन्हें बृहस्पतिवार को पहचान कराने के लिए बुलाया गया है। महिला का दोबारा एक्सरे बृहस्पतिवार को होगा।
-डॉ. एचआर यादव, एसआईसी