फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The price of 220 sheets , washing Rs 22

चादर का दाम 220, धुलाई 22 रुपये

Mon, 23 Nov 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में चादर की धुलाई का रेट सुनकर कमिश्नर बिफर पड़े। सबसे अच्छी चादर का दाम 220 रुपये था और उसकी धुलाई पर 22 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कमिश्नर ने साफ कहा यदि धुलाई इतनी है तो फिर इससे बेहतर नई चादर खरीद ली जाती।
विज्ञापन

उन्होंने प्रसूता के भोजन के लिए किए गए बिलो टेंडर पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा, जब शासन ने 100 रुपये प्रति प्रसूता भोजन का रेट निर्धारित किया है तो 57 में टेंडर क्यों किया गया? इतने कम दाम पर मानक के अनुरूप नाश्ता, भोजन संभव नहीं है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पोलियो अभियान की शुरुआत करने के बाद कमिश्नर और डीएम अस्पताल से निकले तो प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली, मगर करीब दस बजे अचानक कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद महिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अफसरों के साथ समीक्षा बैठक शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चादर के दाम और धुलाई का रेट सुनने के बाद कमिश्नर नाराज हो गए। उन्होंने एक चादर का दाम पूछा तो अस्पताल में जो सबसे महंगी चादर थी, उसकी कीमत 220 रुपये बताई गई। यह भी बताया गया कि एक चादर की एक बार की धुलाई पर 22 रुपये खर्च होते हैं।
धुलाई पर ज्यादा रुपये खर्च करने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी और कहा, इस बार छोड़ रहा हूं मगर अगली बार ऐसी गलती मिली तो सस्पेंड कर दूंगा।
प्रसूता को दिए जाने वाले नाश्ते, भोजन के लिए किए गए टेंडर पर सवाल खड़े करते हुए कमिश्नर ने पूछा कि जब शासन ने 100 रुपये एक प्रसूता पर निर्धारित किया है तो फिर 57 रुपये में टेंडर क्यों किया गया? उन्होंने कहा, इतने रुपये में सुबह अंडा, दूध, ब्रेड और दोपहर, शाम का भोजन मिल पाना संभव नहीं है और यदि मिल रहा है तो उसकी क्वालिटी ठीक नहीं होगी।

चार रुपये में धुल जाती है एक चादर
सामान्य रूप से एक चादर चार रुपये में धुल जाती है। रुस्तमपुर में कपड़ा धुलाई का काम करने वाले सुभाष बताते हैं कि वह सिंगल बेड की एक चादर चार रुपये में धुलते हैं। यदि उन्हें 100 चादर मिले तो वे एक रुपये कम में ही धुलाई कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed