फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The opposition was robbed of money exchanger miscreants killed

लूट के विरोध पर बदमाशों ने की थी मनी एक्सचेंजर की हत्या

Sat, 21 Nov 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास 14 अक्टूबर को बदमाशों ने मनी एक्सचेंजर की लूट के विरोध पर गोली मारकर हत्या की थी। शाहपुर में सर्राफ, गोरखनाथ में एलआईसी एजेंट को भी इन लोगों ने लूट के विरोध पर गोली मारी थी। पकड़े गए दो बदमाश हत्या की एक और लूट की आठ घटनाओं में शामिल थे।

शुक्रवार की दोपहर पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी लव कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुराना गोरखनाथ के रहने वाले मनी एक्सचेंजर हरिवंश की बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र में लूट के विरोध पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

छानबीन में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने इंस्पेक्टर कोतवाली विजयराज सिंह के साथ बृहस्पतिवार की शाम जेपी हास्पिटल के सामने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश अंकुश भारती उर्फ विवेक निवासी भगवानपुर चिलुआताल, शाहपुर तिनकोनिया नंबर दो के केवटहिया निवासी कमलेश को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से गाड़ी के अलावा 32 बोर की एक पिस्टल मिली।

छानबीन में चला कि चार माह पहले इन लोगों ने बाइक कोतवाली क्षेत्र से चुराई थी। पूछताछ में मनी एक्सचेंजर की हत्या के अलावा इन लोगों ने 20 अक्टूबर को गोरखनाथ में एलआईसी एजेंट को गोली मारकर 70 हजार रुपये लूटने, 24 सितंबर को शाहपुर में सर्राफ को गोली मारकर गहने लूटने के अलावा शाहपुर, चिलुआताल, कैंट क्षेत्र में हुई लूट की पांच घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सामान के अलावा 10 हजार रुपये मिले हैं।

वारदात में शामिल इनके अन्य साथियों की तलाश चल रही है। एसएसपी ने बताया कि अंकुश भारती पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के 13 और कमलेश पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed