फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The flights of spicejet are checked

गोरखपुर से स्पाइस जेट की उड़ान पर रोक

Fri, 16 Sep 2016 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Sep 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
The flights of spicejet are checked
प्लेन - फोटो : demo pics
गोरखपुर से स्पाइस जेट की उड़ान पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रोक लगा दी है। चार अक्टूबर से इस विमान कंपनी की गोरखपुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू होने वाली थी। 
विज्ञापन

इसके लिए विंटर शेड्यूल यानी अक्टूबर से लेकर मार्च तक के तमाम टिकटों की बुकिंग भी हो चुकी है। खराब मौसम की आशंका के मद्देनजर विमान कंपनी ने दो महीने दिसंबर और जनवरी 2017 में अपनी सभी उड़ानें निरस्त कर रखी थीं। बताया जा रहा है कि रन वे की मरम्मत का काम प्रस्तावित होने से एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह रोक लगाई है। चूंकि काम का शेड्यूल अभी तय नहीं था लिहाजा पूर्व में स्पाइस जेट को उड़ान शुरू करने की रजामंदी दे दी गई थी।
विज्ञापन


स्पाइस जेट के कारपोरेट कम्यूनिकेशन मैनेजर आनंद देवरा ने उड़ान पर रोक की पुष्टि करते हुए बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की रजामंदी मिलने के बाद ही कंपनी ने चार अक्टूबर से दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की थी। वहीं अक्टूबर और नवंबर के बीच ही गोरखपुर से दिल्ली के लिए जूम एयरलाइंस और टाटा विस्तारा फ्लाइट भी शुरू करने की तैयारी में था, मगर अब ये सेवा भी लटक सकती है। बता दें कि जेट लाइट ने भी 15 अगस्त से पूरी तरह से अपनी सेवा बंद कर दी। गोरखपुर से दिल्ली के लिए वर्तमान में सिर्फ एयर इंडिया की फ्लाइट है, मगर बताया जा रहा है कि रनवे की मरम्मत का काम शुरू होते ही यह उड़ान भी बंद हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस होगा किराया

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि उड़ान निरस्त होने पर यात्रियों के टिकट का पूरा रुपया वापस कर दिया जाएगा। वहीं स्पाइस जेट प्रबंधन को अभी भी निर्धारित तिथि से गोरखपुर से विमान सेवा शुरू करने को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी से कुछ छूट मिलने की उम्मीद है। कंपनी के कारपोरेट कम्यूनिकेशन मैनेजर आनंद देवरा का कहना है कि समय बदलकर उड़ान शुरू करने की शर्त पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने मदद का आश्वासन दिया है। इसे लेकर कंपनी उनके संपर्क में है। 19 सितंबर तक तस्वीर साफ हो जाएगी। 


स्पाइस जेट ने मुझसे संपर्क किया था। दरअसल जिस दिन कंपनी के फ्लाइट की उड़ान शुरू होने वाली है उसी दिन से एयरफोर्स रनवे की मरम्मत और लाइटिंग आदि का काम शुरू कर रहा है। एयरफोर्स से बातचीत चल रही है। उम्मीद है कोई हल निकल आएगा।
- महंत आदित्यनाथ, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed