फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thagi

120 रुपये के चक्कर में बिजली ठेकेदार ने गवाएं तीन लाख

Wed, 04 Sep 2019 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
thagi
120 रुपये के चक्कर में बिजली ठेकेदार ने गवाएं तीन लाख
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के प्रमुख बाजार गोलघर के पास गणेश चौराहे पर बिजली ठेकेदार ने जमीन पर गिरे 120 रुपये उठाने के चक्कर में तीन लाख रुपये गंवा दिए। गणेश चौराहे के पास किसी ने कार का दरवाजा खटखटाया। जब वह बाहर निकले तो कोई व्यक्ति तो नहीं था, अलबत्ता सड़क पर रुपये पड़े दिखे। उन्हें ठेकेदार उठाने लगा, उधर दूसरी तरफ से कार का दरवाजा खोलकर उचक्का तीन लाख रुपये से भरी उनकी अटैची ले उड़ा।

घटना मंगलवार देर शाम की है। गोरखनाथ क्षेत्र के धर्मशाला निवासी वेद प्रकाश शुक्ला बिजली निगम के ठेकेदार हैं। मंगलवार की शाम वह पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा में किसी काम से आये थे। लौटते समय गणेश चौराहे पर सुजाता स्टेशनर्स के सामने गाड़ी खड़ी की। उनके साथ मौजूद दो युवक एक शोरूम में कपड़े खरीदाने चले गए। जबकि वेद प्रकाश गाड़ी में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनकी गाड़ी का शीशा खटखटाया। उन्होंने दरवाजा खोला तो बाहर कोई नहीं था। नीचे उन्हें दस-दस रुपये के 12 नोट गिरे दिखे। वेद प्रकाश उतरकर नोट उठाने लगे। इस दौरान दूसरी साइड से गाड़ी का दरवाजा खोलकर उचक्का उनकी अटैची लेकर भाग निकला। वह गाड़ी में आकर बैठ तो अटैची गायब मिली। आस-पास देखा कहीं कोई नहीं था। देर रात उन्होंने कैंट थाने में तहरीर दी। वेद प्रकाश ने बताया कि अटैची में तीन लाख रुपये के अलावा लखनऊ फ्लैट की चाबी व जरूरी कागजात थे। कैंट पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed