फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   testing in district hospital

जिला महिला अस्पताल में जांचें ठप

Sat, 09 Jul 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
testing in district hospital
ज‌िला अस्‍पताल
जिला महिला अस्पताल में ब्लड और यूरिन से संबंधित सभी जांचें ठप हो गई है। इमरजेंसी सेवा बहाल होने का दावा जरूर किया जा रहा है मगर हकीकत यह है कि इमरजेंसी में भी आने वाली महिलाओं को जांच के लिए प्राइवेट पैथोलॉजी का ही सहारा लेना पड़ रहा है। प्राइवेट पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट पर ही उपचार हो पा रहा है।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना के तहत महिला अस्पताल में सभी जांच नि:शुल्क होता है। एचआईवी, वीडीआरएल, हीमोग्लोबिन के अलावा कोई भी जांच नहीं हो पा रही है। यह स्थिति दस से दिन से है। महिला अस्पताल में केमिकल का टोटा पंद्रह दिन पहले ही शुरू हो गया था। इसी समय लैब की ओर से अस्पताल प्रशासन को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया था कि केमिकल जल्द नहीं आया तो जांच नहीं हो पाएगी। अस्पताल प्रशासन ने पहल भी किया मगर अभी तक केमिकल की आपूर्ति नहीं हो सकी। अस्पताल में रोजाना 60 से 70 महिलाओं की जांच होती है। जांच ठप होने से मरीज प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में हेपेटाइटिस, बीटीसीटी, ब्लड ग्रुप, वीडाल, एमपी, ब्लड सुगर व यूरिन से जुड़ी जांचें बंद है। लैब प्रभारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को केमिकल न होने से प्रभावित जांचों की सूची भेज दी गई है। थोड़ी मात्रा केमिकल है, इससे इमरजेंसी वाले मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में महिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. एके गुप्ता का कहना है कि  केमिकल की डिमांड भेज दी गई। जल्द आपूर्ति होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed