फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ten dies and three Missing due to Rock slip

गोरखपुर: चट्टान खिसकने से 10 की मौत, तीन लापता

Wed, 24 Jul 2019 06:01 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपिलवस्तु(सिद्धार्थनगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपिलवस्तु(सिद्धार्थनगर) Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 24 Jul 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
Ten dies and three Missing due to Rock slip
चट्टान गिरने से मौत - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

नेपाल के बुटवल के गुल्मी जिले के सत्यवती गांव पालिका वार्ड नंबर तीन ठुलो लुलपेक और वार्ड नंबर चार के लिमघा में तेज बारिश से मंगलवार को चट्टान खिसक गई। इसमें एक ही गांव के 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


गांव पालिका प्रमुख परिश्वर ढ़काल के मुताबिक मंगलवार को चट्टान खिसक गई। इसमें वार्ड नंबर चार स्थित भिरकुना में आठ लोगों की और वार्ड नंबर तीन के ठुलो लुलपेक में दो की मौत हुई है। वार्ड नंबर चार से एक और वार्ड नंबर तीन से दो लोग लापता हैं। वार्ड नंबर चार के ग्राम प्रधान दान बहादुर राना के अनुसार लिमघा भिरकुना के तीन घर इसकी चपेट में आए हैं। जिसमें एक वर्षीय बालक की भी मौत हुई है। नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बाकी पांच वर्षीय हिमांशु वीक, नौ वर्षीय शिवानी वीक, नौ वर्षीय तारा वीक, 32 वर्षीय निर्मला वीक, 29 वर्षीय पंपा वीक, 12 वर्षीय अंजलि वीक, 70 वर्षीय छली वीक की मौत हुई र्ह। इसी तरह वार्ड नंबर तीन के ठुलो लंपुक में दबकर 30 वर्षीय तिलकुमारी, उसका दस वर्षीय पुत्र दर्शन तरामू की मौत होने की जानकारी प्रधान रुक बहादुर राना ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 10 वर्षीय करिश्मा तरामू, 13 वर्षीय धनीराम तरामू घायल हो गए, जिनकी उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। तीन लोग लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। गुल्मी जिले के जिला अधिकारी यदुनाथ पौडेल के अनुसार सुरक्षा कर्मी और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत बचाव कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed