फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   superviser suspend and warning given to inspecter

सफाई सुपरवाइजर निलंबित, इंस्पेक्टर को चेतावनी

Tue, 24 Nov 2015 08:44 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर पी गुरु प्रसाद को भी रुस्तमपुर वार्ड में निरीक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था का पता चल गया। पूरे वार्ड में गंदगी का अंबार लगा मिला। खराब सफाई से नाराज कमिश्नर ने क्षेत्र के सफाई सुपरवाइजर को निलंबित करने का आदेश दिया। वहीं, सफाई इंस्पेक्टर को चेतावनी जारी की है। साथ ही सफाई ठेकेदार को भी काली सूची में डालने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कमिश्नर सुबह सात बजे रुस्तमपुर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्हें हर ओर गंदगी का अंबार मिला। वार्ड में सुबह सात बजे तक कूड़ा उठाने का काम शुरू नहीं हुआ था। निर्धारित संख्या में सफाई कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे। इससे नाराज कमिश्नर ने नगर आयुक्त से क्षेत्र के सफाई सुपरवाइजर को निलंबित करने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता से वार्ड में तैनात सभी सफाई कर्मचारियों की बीट चार्ट मांगी, लेकिन सफाई निरीक्षक इस संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। इससे नाराज कमिश्नर ने उन्हें चेतावनी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी को सफाई ठेकेदार को काली सूची में डालने का भी निर्देश दिया। इसके बाद कमिश्नर नगर निगम पहुंचे और अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र, जलकल जीएम अमरनाथ श्रीवास्तव समेत निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीट चार्ट के लिए दिन भर भटकते रहे सफाई इंस्पेक्टर
गोरखपुर। रुस्तमपुर वार्ड में निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों की बीट चार्ट मांगी, लेकिन ऐसा कोई चार्ट न होने की वजह से मुख्य सफाई इंस्पेक्टर पीएन गुप्ता इसे उपलब्ध नहीं करा सके। हालांकि, उन्होंने ऐसी सूची नगर निगम में होने की बात कही, लेकिन नगर निगम में ऐसी कोई सूची थी ही नहीं। इसके बाद सफाई इंस्पेक्टर पीएन गुप्ता बीट चार्ट बनाने के लिए दिन भर कवायद करते रहे। पीएन गुप्ता ने बताया कि देर शाम तक यह सूची तैयार नहीं हो सकी है। बुधवार की दोपहर तक इसे तैयार कर लिया जाएगा।


अब सड़क के नाम से तय होंगे सफाई कर्मचारी
शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। 45 वार्डों में सफाई व्यवस्था ठेके पर हैं, लेकिन इन्हीं वार्डों में सफाई व्यवस्था सबसे खराब है। रुस्तमपुर वार्ड में निरीक्षण के दौरान नगर कमिश्नर इस सच्चाई से रूबरू हुए। उन्होंने सभी कर्मचारियों के बीट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया। यानी अब प्रत्येक सड़क के लिए सफाई कर्मचारियों के नाम तय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed