फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Super spciality hospital of 100 bed is established in gorakhpur

बनेगा 100 बेड का सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल

Wed, 03 Aug 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 03 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Super spciality hospital of 100 bed is established in gorakhpur
hospital - फोटो : demo pic
एम्स और खाद कारखाने के बाद गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल के लिए एक और सौगात मिली है। जिला प्रशासन की सिफारिश पर मुख्यमंत्री ने शहर में 100 बेड के सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल को अपनी मंजूरी दे दी है। यह हास्पिटल गोरखनाथ मंदिर रोड स्थित कुष्ठ आश्रम की खाली पड़ी पांच एकड़ जमीन पर बनेगा। इसमें हार्ट, न्यूरो, पिडियाट्रिक्स, गायनाकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी समेत कई विभागों की उच्चतर स्वास्थ्य सेवाएं तो उपलब्ध रहेंगी ही कुष्ठ रोगियों को भी विशेष तरजीह दी जाएगी। अस्पताल के भवन निर्माण का प्रस्ताव राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य कार्य योजना 2016-17 में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन


जिले में यह दूसरा सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल होगा। मेडिकल कालेज में भी 150 करोड़ की लागत के एक सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल का निर्माण शुरू हो गया है। छह महीने पहले जिले में चार्ज संभालने के बाद डीएम ओएन सिंह ने कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण किया था। इसी दौरान 15 एकड़ से अधिक जमीन में बने आश्रम की ज्यादातर जमीन खाली देख उन्होंने इसके इस्तेमाल के  लिए प्रयास शुरू किए। स्वास्थ्य महकमे के अफसरों के साथ बैठक कर उन्होंने सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इस बीच में उन्होंने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से कई बार पैरवी भी की। सीएम के गोरखपुर आगमन के दौरान उन्होंने इसकी सिफारिश उनसे भी की थी।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियालिटी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रजामंदी मिलने की सूचना देते हुए डीएम ने बताया कि अब इसका विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण के लिए फंड भी जारी हो जाएगा। डीएम ने कहा कि इंसेफेलाइटिस जैसी तमाम गंभीर बीमारियों के इलाज में यह हास्पिटल काफी मददगार साबित होगा। अब जिले में एम्स के अलावा दो सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल हो जाएंगे जिससे यहां की स्वास्थ्य सेवा काफी बेहतर हो जाएगी। लोगों को कम खर्च में इलाज तो मिलेगा ही उन्हें दूसरे शहरों में भी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed