{"_id":"5717ae6a4f1c1bef378b4649","slug":"students-jaam-the-road-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर हॉस्टलर्स ने सड़क जाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर हॉस्टलर्स ने सड़क जाम की
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर रोड जाम करते छात्रो ने को समझाते एसपी सिटी।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की सप्लाई रोकने से नाराज ब्वायज हॉस्टल के छात्र बुधवार को सड़क पर उतर गए और यूनिवर्सिटी चौराहे से मोहद्दीपुर के बीच सड़क जाम कर दी। इसके चलते आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल के समझाने पर छात्र हॉस्टल लौट गए। उधर, यूनिवर्सिटी के अभियंता का कहना था कि छात्रों के जाम लगाने से पहले ही सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि चार दिन पहले मजीठिया भवन के पास पाइप लाइन फट गई थी। इसे छुट्टी के दिन 20 अप्रैल को बनाया जाना था, लेकिन छुट्टी में परिवर्तन कर 19 तारीख कर दी गई। ऐसे में बुधवार को ही पाइप दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया। शाम छह बजे सप्लाई शुरू कर दी गई, लेकिन इसके पहले ही छात्रों का धैर्य जवाब दे गया और वे सड़क पर उतर आए।
छात्रों के उग्र होने की जानकारी जब प्रॉक्टर डॉ. एससी पांडेय को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी और मौके पर एसपी सिटी हेमराज मीणा और इंस्पेक्टर कैंट ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।