फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students give tribute to martyrs

बच्चों ने शहीदों को दी संगीतमयी श्रद्धांजलि

Wed, 25 Jan 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 25 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Students give tribute to martyrs
चेतना तिराहे पर बालस्वर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : Rajesh Kumar
बालस्वर सेवा संस्थान की ओर से मंगलवार को चेतना तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने शहीदों को संगीतमयी श्रद्धांजलि दी। ‘जरा याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम के तहत मॉडर्न एरा स्कूल के विद्यार्थियों ने गणपति आराधना से कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की छात्रा सारिका, कोमल और काली ने सत्यमेव जयते पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


गर्विता राय की प्रस्तुति वंदे मातरम पर दर्शकों ने जयघोष किया। रिद्धिमा द्विवेदी और प्रोनिता नियोगी ने ‘देश रंगीला’ गीत पर नृत्य कर भारत के विभिन्न प्रांतों की माटी की खुशबू बिखेरी। इसके अलावा स्नेहलता व स्वकीर्ति मिश्रा ने ऐ मेरे वतन के लोगों सुनाकर शहीदों की यादें ताजा कर दीं। पीहू ने मेरा करमा तू, मेरा धरमा तू पर गीत व कुहु श्रीवास्तव ने नृत्य की प्रस्तुति की। भारत मां बनीं यूकेजी की छात्रा अनुष्का श्रीवास्तव ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। लोकगायक राकेश श्रीवास्तव ने जय-जय अंबे मां, जय जगदंबे मां के बाद जब ‘कश्मीर के साथ-साथ पूरा पाकिस्तान दे दो’ सुनाया तो श्रोता अपने स्थान पर खड़े होकर भारत मां जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन


भोजपुरी गायक संतराज गोरखपुरी ने ओही देशवा में घर मोरा बाड़े, नाम पड़ल हिंदुस्तान हो सुनाया। मो. इदरीश ने आपस में प्रेम करो देशप्रेमियों सुनाकर एकजुटता का संदेश दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष व भजन गायक नंदू मिश्रा ने बच्चों संग जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया, नन्हा-मुन्ना राही हूं, हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए सुनाकर देशभक्ति की भावना का संचार किया। आर्गन पर अभय, नाल पर अजीत व आक्टोपैड पर अमरचंद श्रीवास्तव ने संगत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि 1996 से बालस्वर अनवरत यह कार्यक्रम कर रहा है। इसके जरिए बच्चों में देशभक्ति की भावना का संचार करने का उद्देश्य काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष अचिंत्य लाहिड़ी, सचिव जितेंद्र देव उपाध्याय, कालीबाड़ी मंदिर के महंत रविंद्र दास, संरक्षक डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, कनकहरि अग्रवाल, कृष्ण मुरारी मुन्ना, सतीश गोयल, कृष्णा, त्रिपुरारी मिश्र, राजेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed