{"_id":"589394024f1c1bda17e8092a","slug":"students-celeberates-foundation-day","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘बजने दे धड़क-धड़क’ पर खूब थिरके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बजने दे धड़क-धड़क’ पर खूब थिरके
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानी प्रसाद पांडेय पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस पर गुरुवार को कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बटोरीं। हिंदी फिल्मी गीतों में ‘बजने दे धड़क-धड़क’ पर लोग थिरकने को मजबूर हो गए और उन्होंने प्रतिभागियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने शिक्षा, खेलकूद और गोष्ठी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में कॉलेज का नाम रोशन करने वाले 200 से ज्यादा विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही भविष्य में अन्य कई गतिविधियों में हिस्सा लेकर देश को तरक्की की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया।
सरस्वती वंदना के साथ शुरू किए गए कार्यक्रम के मध्य में विद्यार्थियों ने फिल्मी गीतों पर डांस पेश करके खूब रंग जमाया। विद्यार्थियों ने ‘पीछे पीछे आजा’, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’, ‘ताल से ताल मिला’, ‘बजने दे धड़क धड़क’ आदि गीतों पर एकल और समूह प्रस्तुति में खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर महापौर सत्या पांडेय, प्रबंधक प्रकाश पांडेय, कमलेश त्रिपाठी, विकास कुमार, सीमा श्रीवास्तव, दिवाकर द्विवेदी, संजय सारस्वत, पंकज दुबे, भूपेंद्र सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।