फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student bravely mobile robbers caught

छात्रा की बहादुरी से पकड़े गए मोबाइल लुटेरे

Thu, 26 Nov 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक छात्रा ने मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों से न केवल अपना मोबाइल बचा लिया बल्कि उन्हें दबोच कर पुलिस के हवाले भी कर दिया।
विज्ञापन

कैंट पुलिस दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शाम सात बजे के करीब नंदानगर की रहने वाली अल्पिका छात्रसंघ स्थित कोचिंग से क्लास के बाद यूनिवर्सिटी चौराहे से टेपो पकड़ने पैदल जा रही थी। पंत पार्क के सामने स्कूटर से आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर अल्पिका का मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

युवक अभी संभलकर स्कूटर की रफ्तार बढ़ा पाते कि तब तक अल्पिका ने पीछे बैठे युवक का कॉलर पकड़कर नीचे गिरा दिया। इस वजह से स्कूटर चला रहा युवक भी गिर पड़ा। इसके बाद अल्पिका के शोर मचाते ही आसपास के मौजूद लोग एकत्र हो गए और दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच में दोनों की स्कूटर से चाबियों का गुच्छा पुलिस को मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक वाहन चोरी करने वाले गैंग से भी जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed