{"_id":"5762be484f1c1b481e11c235","slug":"stories-of-house-increases-tax-will-also-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की मंजिल बढ़ी तो टैक्स भी बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की मंजिल बढ़ी तो टैक्स भी बढ़ेगा
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
home
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम अब उन मकान मालिकों से नए सिरे से हाउस टैक्स वसूलेगा जिन्होंने बगैर सूचना दिए एक-दो मंजिल और बनवा लिया है। ऐसे मकानों के सर्वे का काम शुरू हो गया है। इस काम में चार टीमें लगाई गई हैं। टीमों को नए सिरे से मकान नंबर एलाट करने के मद्देनजर भी सर्वे करने को कहा गया है।
नगर निगम की 14वीं कार्यकारिणी की बैठक में नगर सीमा के अंदर बने मकानों का नए सिरे से सर्वे कराके टैक्स निर्धारित करने पर सहमती बनी थी। वर्तमान समय में शहर में ऐसे घरों की संख्या बहुत ज्यादा है जो टैक्स तो एक मंजिल मकान का दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने दो-दो, तीन-तीन मंजिल मकान बनवा लिया है।
नियमानुसार अगर आपने अपने मकान पर एक भी मंजिल और निर्माण कराया तो आपको इसकी जानकारी नगर निगम को देनी होगी ताकि नए सिरे से हाउस टैक्स का निर्धारण हो सके, मगर लोग वही पुराना टैक्स दे रहे हैं। इसी के मद्देनजर नए सिरे से मकानों को चिह्नित करने का काम शुरू किया गया है। नगर निगम की टीम कार्यालय से हाउस टैक्स जमा करने वालों का पता लेकर उनके घरों तक पहुंच रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जितना टैक्स दिया जा रहा है वह सही है या नहीं।
विज्ञापन
क्रमानुसार होगा मकान नंबर भी
सर्वे के दौरान ही मोहल्ले में कितने मकान हैं। इनमें कितने दो मंजिला हैं और कितने एक मंजिला, इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके साथ ही पूर्व में निर्धारित सीरीज खत्म करके नए सिरे में क्रमानुसार मकानों के नंबर जारी किए जाएंगे।
मकानों का सर्वे कराने के लिए नगर निगम की चार टीमों को लगाया गया है। सर्वे के बाद मंजिल के हिसाब से नए सिरे से टैक्स का निर्धारण होगा।
- रबीश चंद्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी