फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sports

पडरौना को हरा बलिया ने जीता उद्घाटन मैच

Thu, 26 Dec 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
sports
सिसवा बाजार (महराजगंज)। अटैक स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मृति पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुआ। उद्घाटन मैच बलिया ने पडरौना को 5-4 से शिकस्त देकर जीत लिया।
विज्ञापन

मैच डीके स्पोर्टिंग क्लब बलिया और ब्वॉयज क्लब पडरौना की टीम के बीच हुआ। प्रथम हॉफ में लगातार एक दूसरे पर आक्रमण के बावजूद दोनों टीमें गोल दागने में असफल रहीं। दूसरे हाफ के 21वें मिनट में पडरौना के हीरा ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। उसके बाद 31वें मिनट में पेनाल्टी शूट की बदौलत बलिया के खिलाड़ी राहुल ने गोल कर दोनों टीमों को 1-1 से बराबर कर दिया। खेल समाप्ति तक पुन: गोल नहीं कर पाने के कारण 10 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया लेकिन गोल नहीं होने की दशा में निर्णायकों ने मैच को ट्राई ब्रेकर ले जाने का निर्णय लिया। दोनों टीमों को सीधा पांच-पांच गोल करने का अवसर दिया गया जिसमें बलिया ने पांच गोल कर विजय हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख रामनिवास यादव ने खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान तैयब अंसारी, अमरजीत शाही, अमरेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, हाशिम अंसारी, गिरजेश जायसवाल, मजहर अली, सन्नी, बशरुद्दीन, प्रमोद शर्मा, संदीप मल्ल, शंकर सिंह, गुड्डू खान, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed