फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Spice jet will flight for delhi since october

अक्टूबर से जेट स्पाइस का आगाज, जेट लाइट कहेगी अलविदा

Mon, 08 Aug 2016 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 08 Aug 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
Spice jet will flight for delhi since october
एम्स और खाद कारखाने के बाद अब गोरखपुर को हवाई सेवा की दिशा में भी कई सौगातें मिलने जा रही हैं। अक्टूबर से जहां गोरखपुर से दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी के लिए जेट स्पाइस अपनी सेवा शुरू करने जा रही है वहीं सितंबर से जूम एयरलाइंस और अक्टूबर में ही टाटा की 120 सीट वाली बोइंग विमान सेवा विस्तारा उड़ान भर सकती है। उधर, एक सितंबर से एयर इंडिया की फ्लाइट भी सप्ताह भर दिन दिल्ली के लिए उड़ान भरने लगेगी।
विज्ञापन


फरवरी से बंद चल रही जेट लाइट की हवाई सेवा अब गोरखपुर से पूरी तरह से समाप्त होने जा रही है। 14 अगस्त को जेेट लाइट यहां अलविदा कह देगी। करीब एक दशक पहले मई 2007 में जेट लाइट ने गोरखपुर से दिल्ली के लिए अपनी उड़ान शुरू की थी। प्रबंधकीय कारणों से इसके बंद होने की नौबत आ गई। उधर, एक अक्टूबर से जेट स्पाइस सेवा यहां से दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी के लिए शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर सोमवार को स्पाइस की चार सदस्यीय एक टीम ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर संसाधनों का जायजा लिया। टीम ने एयरपोर्ट पर रन-वे, स्टेशन लोकेशन, सुरक्षा और अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। टीम एयरपोर्ट पर मौजूद संसाधनों से संतुष्ट दिखी और उसने यहां से स्पाइस सेवा शुरू करने को अपनी मंजूरी भी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेट लाइट के सेटअप की जगह जल्द ही जेट स्पाइस एयरलाइंसअपना स्टेशन बनाएगी। 15 सितंबर तक टिकटों की बुकिंग भी शुरू होने की उम्मीद है। 72 सीट वाली स्पाइस की क्यू.400 फ्लाइट दिल्ली के साथ ही कोलकाता और गुवाहाटी तक उड़ान भरेगी। इसके लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। स्पाइस की सेवा भी रोजाना होगी। 

स्पाइस जेट की समय सारिणी
गोरखपुर से दिल्ली             सुबह 11.50 बजे
दिल्ली से गोरखपुर              दोपहर 2.15 बजे
गोरखपुर से कोलकाता      शाम 4.15 बजे
कोलकाता से गुवाहाटी     शाम 6.20 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed