फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   spa parhsad sanjay yadav news

सपा पार्षद के घर काम करते पकड़े गए चार सफाई कर्मचारी

Sun, 08 Dec 2019 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
spa parhsad sanjay yadav news
सपा पार्षद के घर काम करते पकड़े गए चार सफाई कर्मी
विज्ञापन

गोरखपुर। दाऊदपुर के पार्षद संजय यादव के घर पर चार सफाई कर्मचारी काम करते हुए पकड़े गए। जानकारी मिलने के बाद नाराज नगर आयुक्त ने सुपरवाइजर को पुलिस को सुपुर्द करा दिया। नगर निगम के कर्मचारी नेता रामप्रकाश सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी कोतवाली थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सफाई सुपरवाइजर बेचन गुप्ता को छोड़ दिया।
शहर के विभिन्न इलाकों में गंदगी यूं ही नजर नहीं आती। विभिन्न वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारी पार्षदों के घर उनके निजी काम कर रहे हैं। दाउदपुर वार्ड के पार्षद संजय यादव के घर चार सफाई कर्मचारी काम करते हुए पाए गए। सुपरवाइजरों का कहना है कि ऐसा करीब हरेक वार्ड में हो रहा है, लेकिन मामला पहली बार पकड़ में आया है। वहीं सफाई सुपरवाइजर संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा कि नगर आयुक्त को सारे मामले से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

मैंने किसी भी सफाई कर्मचारी का निजी कार्यों में इस्तेमाल नहीं किया। इन कर्मचारियों को इमरजेंसी के रूप में रखा गया है। वार्ड में कई जगहों पर तत्काल काम की जरूरत होती है। तब उन्हें भेजा जाता है। - संजय यादव, पार्षद, दाऊदपुर वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद संजय यादव के घर पर नगर निगम के चार सफाई कर्मचारी निजी काम कर रहे थे। इस संबंध में किसी ने नगर आयुक्त से शिकायत की थी। नगर आयुक्त ने पुलिस को सुपुर्द करा दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने छोड़ दिया। -बेचन गुप्ता, सफाई सुपरवाइजर

पार्षदों के घर पर काम करने जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन निश्चित तौर पर कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो नगर निगम के कागजों में काम कर रहे हैं। ऐसे सभी ‘भूत’ सफाई कर्मचारियों की तलाश की जा रही है। ऐसा एक भी कर्मचारी नहीं बचेगा। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed