फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sp drama and confusion

प्रत्याशी तो प्रत्याशी, पदाधिकारी भी असमंजस में 

Tue, 03 Jan 2017 12:44 AM IST
अरुण चन्द, अमर उजाला, गोरखपुर।
अरुण चन्द, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 03 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
sp drama and confusion
अखिलेश-शिवपाल - फोटो : amar ujala
बाप-बेटे में चल रहे दंगल के बीच पार्टी के दो फाड़ हो जाने से यूं तो हर सपाई अवाक है मगर सर्वाधिक परेशान प्रत्याशी और पदाधिकारी हैं। प्रचार-प्रसार भूल अब ये उम्मीदवार पार्टी में अपने-अपने सूत्रों से ये तस्दीक करने में जुटे हैं कि वे प्रत्याशी भी हैं कि नहीं।
विज्ञापन

विशेषकर उन दो विधानसभाओं में जहां चाचा के साथ भतीजे के भी अलग-अलग प्रत्याशी हो गए हैं। इन सीटों में चौरीचौरा से सीएम की तरफ से घोषित उम्मीदवार और पूर्व महासचिव मनुरोजन यादव और बांसगांव से शारदा देवी लखनऊ में ही जमी हैं। मंगलवार को इनके जिले में वापसी की सूचना है। इसके बाद इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में शिवपाल के प्रत्याशी निकलते हैं या अखिलेश के। या फिर दोनों के, यह सवाल न केवल क्षेत्र के लोगों बल्कि पार्टी में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन

जिला और महानगर अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों की तैनाती शिवपाल ने की थी। ऐसे में पार्टी में शिवपाल का मौजूदा हश्र देख इन पदाधिकारियों को भी अपनी कुर्सी छिनने का भय सताने लगा है। पार्टी के कुछ नेता तो इनकी भी नई सूची तैयार होने का दावा कर रहे हैं। इस दावे में कोई दम है या फिर सिर्फ शिगूफा, यह भी आने वाला समय ही बताएगा, मगर यह तो सच है कि सियासत के इस अंजाम को देख प्रत्याशियों के साथ ही इन पदाधिकारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें दिखाई पड़ने लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अखिलेश ने जिले की नौ विधानसभा में सात के उन प्रत्याशियों पर ही अपनी भी मोहर लगाई जिनकी घोषणा शिवपाल ने की थी, मगर रविवार को हुए अधिवेशन के बाद स्थिति अब बदल गई है। सिंबल के बंटवारे तक पहुंच चुक ा बाप-बेटे का विरोध, ऊपर स्तर पर शुरू हुए बदलाव का क्रम नीचे तक जारी रहने का संकेत दे रहा है। यही वजह है कि पिपराइच से दो बार विधायक रह चुकीं राजमति निषाद को और छोड़ दें तो बाकी की छह सीटों के प्रत्याशियों को भी अपने वजूद की चिंता सताने लगी है। एक-एक सीट के लिए 20 लोगों की दावेदारी के बीच कहीं कोई मुख्यमंत्री का भरोसा न कायम कर ले, हर कोई इसे लेकर कशमकश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed