{"_id":"5d0e2eb78ebc3e324c3aea0d","slug":"son-killed-his-father-on-land-controvercy-at-kushinagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए बेटे ने पीढ़े से पीट-पीट कर वृद्ध पिता को मार डाला, घटना से गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लिए बेटे ने पीढ़े से पीट-पीट कर वृद्ध पिता को मार डाला, घटना से गांव में सनसनी
Sat, 22 Jun 2019 08:22 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खड्डा/ कुशीनगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खड्डा/ कुशीनगर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 22 Jun 2019 08:22 PM IST
सार
- घटना से गांव में सनसनी, पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया
- बड़े बेटे ने आरोपी भाई पर दर्ज कराया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
घायल अवस्था में पिता की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में जमीन के लिए बेटे ने अपने बूढ़े बाप को लकडी के पीढ़े से पीट- पीट कर मार डाला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के रहने वाले 65 वर्षीय रामअवध वर्मा के चार बेटे है और सभी अलग- अलग रहते हैं। बड़े बेटे बांके का आरोप है कि उसका दूूसरे नंबर का भाई सुभाष काफी मनबढ़ प्रवृत्ति का है। गांव में लोगों के घरों से सामान चोरी करना, खेत से फसल काट लेने जैसे गलत कार्य करने के साथ शराब पीकर उत्पात मचाता था।
विज्ञापन
पिता को जमीन के बंटवारे में जीवकोपार्जन के लिए कुछ हिस्सा मिला था। उसको सुभाष ही जोतता बोता था। उस हिस्से की जमीन को पिता रामअवध ने अपने कब्जे में ले लिया। उसी बात पर नाराज बेटा सुभाष शुक्रवार की शाम पिता को गाली-गलौज देते हुए मारने के लिए ढूंढने लगा।
विज्ञापन
भयभीत होकर वृद्घ पिता रामअवध पड़ोसी के घर में छुप गए। उसी बीच सुभाष की पत्नी ने ससुर के छुपने वाले स्थान की जानकारी दे दी। उसके बाद सुभाष ने लकड़ी के पीढ़े से पिता को बेरहमी से पीट-पीट कर घायल कर दिया। सिर फूट जाने से पिता खून से लथपथ होकर गिर गए। घायल पिता को छोड़ आरोपी भाई भाग गया।
बाद में लोगों को जानकारी हुई तो भीड़ जुट गई। हालत बिगड़ने पर देर रात एंबुलेंस से लोग घायल को तुर्कहा सीएचसी ले गए गए ,जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे बांके की तहरीर के आधार पर आरोपी सुभाष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।