फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   solar lamp for kasturba school's students

रोशनी से जीवन का अंधेरा दूर करेंगे बच्चे

Thu, 09 Jun 2016 01:59 AM IST
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 09 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
solar lamp for kasturba school's students
लाइट
जीवन के उजाले में बाधक बन रहे अंधेरे को दूर करने के लिए कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों को सोलर लालटेन दिया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बिजली नहीं रहने पर पढ़ाई-लिखाई कर सकेंगे। गोरखपुर और बस्ती मंडल के जिलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बच्चे रहकर पढ़ाई-लिखाई करते हैं। विद्यालयों के ग्रामीण क्षेत्रों में होने के चलते बिजली की व्यवस्था बेहतर नहीं है। अधिकतर बिजली रात ग्यारह बजे के बाद ही आती है। यही नहीं, कोई फाल्ट होने जाने पर दो-तीन दिन तक बिजली नहीं आती है। जनरेटर और इन्वर्टर की व्यवस्था ज्यादातर विद्यालयों में नहीं है। फलस्वरूप सांय के समय बिजली नहीं होने पर इन विद्यालयों के बच्चे अंधेरा होने की वजह से पढ़ लिख नहीं पाते हैं। इसलिए शासन के आदेश पर वैकल्पिक ऊर्जा विकास संस्थान यूपी (नेडा) इन विद्यालयों में नि:शुल्क सोलर लालटेन देने जा रहा है। प्रदेश में इसकी शुरूआत गोरखपुर अैर बस्ती मंडल से होने जा रही है।
विज्ञापन


चार से पांच घंटे तक रहेगी रोशनी
गोरखपुर। दिन में सूर्य की रोशनी से चार्ज होने के बाद सांय के समय यह सोलर लालटेन चार से पांच घंटे तक रोशनी देगी, जिसके उजाले में सात-आठ बच्चे आसानी से पढ़-लिख सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर मंडल 
  • गोरखपुर के 20 विद्यालयों को 180 सोलर लालटेन।
  • देवरिया के 13 विद्यालयों को 117 सोलर लालटेन।
  • कुशीनगर के 14 विद्यालयों को 126 सोलर लालटेन।
  • महराजगंज के 13 विद्यालयों में 117 सोलर लालटेन।
बस्ती मंडल
  • बस्ती के 13 विद्यालयों में 117 सोलर लालटेन।
  • संतकबीरनगर के सात विद्यालयों में 63 सोलर लालटेन।
  • सिद्धार्थनगर के 13 विद्यालयों में 117 सोलर लालटेन।
शासन से आदेश मिल गया है। सोलर लालटेन को जल्द ही कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में लगवा दिया जाएगा।
सीताराम सिंह, परियोजना अधिकारी, वैकल्पिक ऊर्जा विकास संस्थान यूपी (नेडा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed