फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   so of tarayasujan removed

तरयासुजान के एसओ राहुल सिंह हटाए गए

Fri, 01 Nov 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
so of tarayasujan removed
तरयासुजान के एसओ राहुल सिंह हटाए गए
विज्ञापन

एक ही दिन में तीन घटनाएं होने के चलते गई थानेदारी
तुर्कपट्टी में भी नए थानेदार, संजय सिंह को मिली कमान
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। लगातार विवादों के चलते चर्चा में रहे तरयासुजान के एसओ राहुल सिंह को अंतत: तरयासुजान से हटा दिया गया। इन्हें क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इनकी जगह क्राइम ब्रांच से कमलेश सिंह को तरयासुजान का नया एसओ बनाया गया है। इसके अलावा तर्कपट्टी एसओ का भी तबादल किया गया है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर कई वारदात हो गई। अकेले बुधवार को ही दो बार पुलिस पर हमला के अलावा एक शराब भट्ठी पर भी तीन लाख की लूट की वारदात होने से पुलिस की बड़ी किरकिरी हो रही थी। इसे देखते हुए एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने एसओ तरयासुजान राहुल सिंह का तबादला क्राइम ब्रांच के लिए कर दिया है जबकि क्राइम ब्रांच से कमलेश सिंह को
विज्ञापन

तरयासुजान का नया एसओ बनाया गया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही जटहां बाजार से हटाकर कसया के एसएसआई बनाए गए संजय सिंह को भी नई तैनाती मिल गई है। इन्हें तुर्कपट्टी का एसओ बनाया गया है। तुर्कपट्टी एसओ रहे राजेश मौर्या को कसया थाने का एसएसआई बनाया गया है। एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी तबादले कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed