फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   smuggler rescued by attacking forest department team

गोरखपुरः गश्त के दौरान वन विभाग की टीम पर तस्करों ने किया हमला

Wed, 20 Nov 2019 01:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 20 Nov 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
smuggler rescued by attacking forest department team
न विभाग की टीम व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में मंगलवार रात गश्त कर रहे वन कर्मियों पर ग्रामीणों और तस्करों ने मिलकर हमला कर दिया, जिसमें दो वनकर्मी घायल हो गए। घटना फरेंदा क्षेत्र के बरडार बीट की है, जहां बीती रात वन दरोगा सूरत शर्मा, पारस यादव व श्रमिक रामानंद के साथ गश्त कर रहे थे।

विज्ञापन


उसी दौरान जंगल में पेड़ कटने की आवाज सुनकर तीनों वन कर्मी मौके पर पहुंचे तो टॉर्च की रोशनी देखकर तस्कर भागने लगे। वन कर्मियों ने एक तस्कर को पकड़ लिया और उसे चौकी ला रहे थे। इसी दौरान सोमनजोत गांव के पास पहुंचते ही फरार तस्करों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर वन कर्मियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने चौकी पर पथराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के हमले में दो वन कर्मी घायल हो गए और उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। तस्करों व ग्रामीणों ने चौकी पर पथराव किया और पकड़े गए तस्कर को भगा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना वन कर्मियों ने रेंजर डीएन पांडेय व एसडीओ एस एन मौर्य को दी। सभी वन अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर 10 नामजद समेत 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed