फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   six lean from Paidleganj to nausadh

नौसड़ से पैडलेगंज बनेगा छह लेन

Sun, 30 Jun 2019 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
six lean from Paidleganj to nausadh
नौसड़ से पैडलेगंज तक बनेगा सिक्स-लेन
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नौसड़ से पैडलेगंज तक के फोरलेन को सिक्स लेन का बनाया जाएगा। गोरखपुर-बस्ती मंडल की पहली सिक्स-लेन में डिवाइडर से दोनों ओर की सड़क 75 फीट चौड़ी होगी। दोनों ओर तीन-तीन लेन की सड़क होंगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने जिले के इस पहले सिक्स-लेन का इस्टीमेट तैयार करना शुरू कर दिया है। वहीं वन विभाग इस सिक्स-लेन की सड़क के निर्माण के दौरान हटाए जाने वाले पेड़-पौधों की गिनती शुरू कर दी है। अगले सप्ताह प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
लखनऊ और बनारस से आने के दौरान नौसड़ शहर का प्रवेश द्वार है। रोज हजारों की संख्या में लोग यहां शहर में प्रवेश करते हैं, लेकिन इस प्रवेश द्वार जाम की स्थिति से शहर की छवि काफी खराब बनी हुई है। नौसड़ से लेकर पैडलेगंज तक कई स्थानों पर बॉटल नेक वाली स्थिति है। चौड़ी सड़क अतिक्रमण की वजह से कई जगह संकरी हो गई है। इससे इस सड़क पर अक्सर ही जाम की स्थिति बनी रहती है। इसको लेकर प्रशासन लगातार कुछ न कुछ असफल कवायद करता रहा है। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पीडब्लूडी ने नौसड़ से पैडलेगंज तक के फोरलेन को सिक्स लेन में तब्दील करने की तैयारी में जुट गया है। पीडब्लूडी के अवर अभियंता भगवंत सिंह ने बताया कि इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। दो से तीन दिन में डीपीआर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

- जमीन अधिग्रहण करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
अवर अभियंता भगवंत सिंह ने बताया कि छह लेन की यह सड़क डिवाइडर से दोनों ओर 75 फीट चौड़ी होगी। नौसड़ से पैडलेगंज तक इतनी जगह उपलब्ध है। ऐसे में जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं पडे़गी। दोनों ओर तीन-तीन लेन की सड़क होगी। इस सड़क के निर्माण के बाद अगर जगह बचेगी तो दोनों और नाली भी बनाई जाएगी। इस सिक्स लेन को खूबसूरत बनाने की भी योजना है। डिवाइडर पर खजूर के पेड़ भी लगाए जाएंगे। वहीं बेहतर लाइटिंग की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्स-लेन बनाया जाना है। इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। सिक्स-लेन के निर्माण के दौरान बिजली के खंभे, पेड़-पौधे आदि हटाने की भी आवश्यकता होगी। ऐसे में बिजली निगम, वन विभाग, जल निगम आदि से भी प्रस्ताव मांगा गया है।

- रामजीत प्रसद, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी
वन विभाग ने हटाए जाने वाले पौधों की गिनती शुरू की
वन विभाग के सहायक अभियंता एमके शुक्ला ने बताया कि नौसड़ से पैडलेगंज तक बनने वाले सिक्स लेन के निर्माण के दौरान काफी संख्या में पेड़-पौधों को हटाए जाने की आवश्यकता पड़ेगी। विभाग की ओर से इन पेड़-पौधों की गिनती शुरू कर दिया है। संख्या काफी ज्यादा होने पर लखनऊ से प्रस्ताव स्वीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed