फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sisters send rakhi in plain envelope

सादे लिफाफे में ही बहनें भेज रहीं राखी

Tue, 09 Aug 2016 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 09 Aug 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
sisters send rakhi in plain envelope
sdf - फोटो : Getty Images
स्पेशल लिफाफे की उम्मीद छोड़ चुकी बहनें, अब दूर-दराज रहने वाले अपने भाइयों को सादे लिफाफे में ही राखी भेज रही हैं, क्योंकि अभी तक विभाग का स्पेशल लिफाफा मुख्यालय में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन से पखवाड़े भर पहले डाक महकमा प्रतिवर्ष स्पेशल लिफाफा बाजार में लाता है, जिसकी दर भी काफी कम महज पांच रुपये होती है। रंग-बिरंगे इस लिफाफे पर रक्षाबंधन की मजबूत डोर के साथ ही भाई-बहन के प्यार को उकेरा गया होता है। इसके अलावा वाटरप्रूफ होने की वजह से लिफाफे के भीतर रखी राखी के सुरक्षित रहने का भरोसा भी रहता है। बहनों को इस स्पेशल लिफाफे का इंतजार रहता है, क्योंकि उन्हें उम्मीद होती है कि इस लिफाफे में राखी भेजी जाएगी, तो वह जरूर पहुंचेगी।
विज्ञापन


हेड पोस्ट ऑफिस ने भी रक्षा बंधन के लिए ढाई हजार स्पेशल लिफाफे की डिमांड मुख्यालय को भेजी थी। इसके बाद से हेड पोस्ट ऑफिस लगातार संपर्क में है। बावजूद इसके अभी तक स्पेशल लिफाफा नहीं आया है, जबकि रक्षाबंधन पर्व 18 अगस्त को है, इस बीच शनिवार, रविवार और सोमवार को 15 अगस्त की छुट्टी पड़ रही है। इसे देखते हुए बहनों ने सादे लिफाफे में ही राखी भेजनी शुरू कर दीं हैं। गोलघर निवासी कक्षा-11  में पढ़ने वाली रुबाली बताती हैं, जब वह स्पेशल लिफाफे में राखी कलकत्ता में रहने वाले भाई को भेजती हैं तो जरूर पहुंचती है। एक बार सादे लिफाफे में राखी भेजी थी, पर वह रक्षाबंधन तिथि के निकल जाने के बाद पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन के स्पेशल लिफाफों को मंगाने के लिए मुख्यालय को रिमाइंडर भेजा रहा है। आते ही सभी डाकघरों में बिक्री शुरू करा दी जाएगी।
-डीबी त्रिपाठी, प्रवर अधीक्षक डाक, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed