फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SIS transfered in medicine scam

दवा घोटाले में हटाई गईं एसआईसी

Thu, 16 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
SIS transfered in medicine scam
घोटाला
महिला अस्पताल में दवा और उपकरण की खरीद में हुए घोटाले में एसआईसी पर गाज गिर गई है। एसआईसी डॉ. नीना त्रिपाठी का तबादला फैजाबाद कर दिया गया है। उप्र सरकार के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वहीं एक डॉक्टर समेत दो अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। कमिश्नर ने इस मामले की जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में दवा के मद में आए धन को दूसरे मद में खर्च दिखाकर घोटाला किया गया था। शिकायत के बाद कमिश्नर ने कमेटी बनाकर जांच कराई थी। जांच निष्पक्ष हो सके इसके लिए कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी को जांच कमेटी में शामिल नहीं किया था। सिर्फ तकनीकी पहलू को समझने के लिए जिला अस्पताल के एसआईसी को साथ में जाने का आदेश दिया था। कमेटी के रिपोर्ट में दवा घोटाला उजागर होने के बाद कमिश्नर ने कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी थी।
विज्ञापन


अभी यह मामला चल ही रहा था कि बीच में उपकरण घोटाला सामने आ गया। इस मामले में प्रमुख सचिव ने एसआईसी से स्पष्टीकरण भी मांगा था। उसी के बाद से एसआईसी छुट्टी पर चली गई थी। दो जांचों की रिपेार्ट शासन में विचाराधीन होने के बीच ही डीएम ने भी महिला अस्पताल में जांच की थी, जिसमें दवा और मरीजों के लिए खाना न बनाए जाने का मामला उजागर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक मामला सामने आने केबाद शासन ने कार्रवाई कर दी है। एसआईसी को हटाए जाने केसाथ ही डॉ. एके गुप्ता को नई तैनाती भी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed