फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sikriganj maulvi arrested for harassing and assaulting minor student

गोरखपुर: 12 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले मौलवी को भेजा गया जेल

Tue, 10 Sep 2019 05:27 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 10 Sep 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
Sikriganj maulvi arrested for harassing and assaulting minor student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

गोरखपुर के सिकरीगंज में अपनी छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौलवी इमरान खान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को सिकरीगंज पुलिस ने आरोपी मौलवी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आदेश मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि बैदौली निवासी मौलवी इमरान खां वहीं की एक मस्जिद में नमाज पढ़ता था साथ ही अपने कमरे में बच्चों को उर्दू पढ़ाता था। पीड़ित बच्ची भी उससे उर्दू पढ़ने के लिए जाती थी। इसी दौरान आरोपी 12 वर्षीय बच्ची को डरा-धमका कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। बीते 2 सितंबर को उर्दू पढ़ने गई बच्ची अचानक लापता हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद पिरजनों और ग्रमीणों द्वारा काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। तीन दिनों बाद 5 सितंबर को मौलवी के कमरे से रोने की आवाज सुनकर गांववाले वहां पहुंचे और बच्ची को बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रमीणों ने मौलवी पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर सिकरीगंज पुलिस ने मौलवी के खिलाफ नाबालिग को बहलाने-फुसलाने, दुष्कर्म करने, बंधक बनाने समेत कई मुकदमे दर्ज किए थे। इसके बाद उसे गुरुवार को ही हिरासत में ले लिया गया था। सोमवार को पुलिस ने रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed