{"_id":"5df5ebb38ebc3e87f440bff5","slug":"siddharthnagar-district-foundation-day-seven-day-kapilvastu-mahotsava-starts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुनिया को युद्ध के बदले बुद्ध देने वाले तथागत की धरती पर कपिलवस्तु महोत्सव का भव्य आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया को युद्ध के बदले बुद्ध देने वाले तथागत की धरती पर कपिलवस्तु महोत्सव का भव्य आगाज
Mon, 16 Dec 2019 10:23 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव का हुआ उद्धाटन
- फोटो : अमर उजाला
विश्व को युद्ध के बदले बुद्ध देने वाले तथागत की धरती पर कपिलवस्तु महोत्सव का रंगारंग आगाज रविवार को हुआ। प्राथमिक विद्यालय के 108 शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने सरस्वती वंदना से जब कार्यक्रम की शुरुआत की तो माहौल खुशनुमा हो गया। इसके बाद विद्या मंदिर की बेटियों ने स्वागत गीत से अद्भुत छटा बिखेरी। बुद्ध भूमि पर कला के रंग बिखरे नजर आए।
जिला कारागार के सामने मैदान में कपिलवस्तु महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इसके बाद दीप जलाकर और बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया गया।
डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि यह महोत्सव जिले के विकास को बताने के लिए काफी है। विकास के कई आयाम इस महोत्सव ने स्थापित किए हैं। कहा कि योगी और मोदी सरकार के प्रयास से पूरे पूर्वांचल में विकाससील जनपद में बढ़ रहा है। ढाई सालों में मेडिकल कॉलेज, पांच नगर पंचायत की सौगात योगी सरकार ने दी है।
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दो वर्षों से कपिलवस्तु महोत्सव का आकार बढ़ता जा रहा है। इसके लिए पूर्व जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। यह महोत्सव जिले की प्रतिभाओं को तराशने का सबसे शानदार मंच है। कार्यक्रम को सदर विधायक श्याम धनी राही, शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी संबोधित किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान एसपी विजय ढुल, सीडीओ हर्षिता माथुर, एसपी माया राम वर्मा, एडीएम सीताराम गुप्ता, एसडीएम उमेश चंद्र निगम, सीओ सुनील सिंह, दिलीप सिंह, डीएमओ विजय प्रताप यादव, सदर एसओ दिनेश चंद्र चौधरी, दीपेंद्र पांडेय, डीपीआरओ अनिल सिंह, बीईओ सीमा पांडेय, बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी, बीडीओ संजय श्रीवास्तव, डीडी एलबी यादव, कृषि अधिकारी सीपी सिंह, अपर संख्यिकी अधिकारी बी राम आदि मौजूद रहे।
कपिलवस्तु की पुण्य भूमि तेरी यश गाथा गाए
शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के बच्चों ने हे कपिलवस्तु की पुण्य भूमि तेरी यश गाथा गाए, बुद्धं शरणम, धम्मं शरणम, संघं शरणम... हो जाए गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया जबकि उद्घोषक नितेश पांडेय रहे।

महोत्सव में आज
पूर्वांह्न 11 बजे : स्वच्छ भारत मिशन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
दोपहर 2 बजे : स्कूली छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम
सायं 5.30 बजे : स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति
सायं 6.30 बजे से 7 बजे तक : आरक्षित- सायं 7 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक : राजस्थानी नाइट में कोहिनूर लांगा
रात्रि 8.30 बजे से 10.30 बजे तक : स्वराग फ्यूजन बैंड