{"_id":"5d14f6188ebc3e3c823c1a2f","slug":"si-arrest-gorakhpur-news-gkp311814235","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते हुए दरोगा रंगेहाथ गिरफ्तार, मुकदमे से नाम हटाने के एवज में मांगे थे 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते हुए दरोगा रंगेहाथ गिरफ्तार, मुकदमे से नाम हटाने के एवज में मांगे थे 20 हजार
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर रिश्वत लेते समय गिरफ्तार दरोगा को पकड़कर ले ज?
- फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संतकबीरनगर/धनघटा। गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को खलीलाबाद कोतवाली में तैनात एक दरोगा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। महुली थाने में पूछताछ के बाद उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी रामधारी मिश्र ने बताया कि यह कार्रवाई गोरखपुर के बांसगांव के ग्राम सरवसी निवासी शत्रुघ्न सिंह की शिकायत पर हुई। टीम के अनुसार खलीलाबाद कोतवाली में तैनात एसआई श्रीकांत चौबे ने एक हादसे में हुई महिला की मौत मामले में नाम निकालने के एवज में 50 हजार रुपये मांगे थे। बातचीत के बाद 30 हजार में सौदा तय हुआ। प्रथम किस्त के रूप में 20 हजार और फाइनल रिपोर्ट लगाने पर 10 हजार रुपये देने की बात हुई। इसी क्रम में डीएम से आदेश लेकर दो सरकारी गवाहों के साथ खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास स्थित ओबरब्रिज के नीचे घेराबंदी की गई। शिकायतकर्ता की सूचना पर दरोगा श्रीकांत चौबे पहुंचे। वहां शत्रुघ्न सिंह ने उसे केमिकल लगे दो-दो हजार के 10 नोट दिए। इसी दौरान टीम ने दरोगा को पकड़ लिया। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि एसआई को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।