{"_id":"34c85f25c8de00e1a721bb142d6996dd","slug":"shopkeeper-robbed-on-pistel-in-belipar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलीपार में दुकानदार पर पिस्टल तान रुपये और कपड़े लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलीपार में दुकानदार पर पिस्टल तान रुपये और कपड़े लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बेलीपार, जरलही में फोरलेन के बाद बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार व उसके भाई पर पिस्टल तान रुपये और कपड़े लूट लिए। दुकान बंद कर दोनों भाई घर लौट रहे थे। वारदात के बाद बदमाश फोरलेन की तरफ भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार खजनी, भगवानपुर के रहने वाले मान सिंह छोटे भाई ज्वाला के साथ रुस्तमपुर में लॉड्री चलाते हैं। शनिवार को घर में वरिक्षा का कार्यक्रम होने के कारण कपड़े की खरीददारी कर रात साढ़े नौ बजे बाइक से घर के लिए निकले थे। मान सिंह के साथ उनके छोटे भाई ज्वाला भी थे।
गोरखपुर - वाराणसी मार्ग पर जरलहि गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करने के साथ ही पिस्टल तान दोनों को रोक लिया। बाइक से उतरे दो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देने के साथ तलाशी लेकर मान सिंह की जेब में रखे 10 हजार रुपये के साथ ही कपड़े का थैला छीन लिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद फोरलेन की तरफ तीनों फरार हो गए। सूचना देने पर पहुंची पुलिस को मान सिंह ने बताया कि घरवालों के लिए उन्होंने 20 हजार रुपये कीमत के कपड़े खरीदे थे। बेलीपार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।