फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shoot to student in near gda officer'residence

जीडीए उपाध्यक्ष आवास के पास छात्र के पैर में गोली मारी

Wed, 03 Jul 2019 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
shoot to student in near gda officer'residence
तारामंडल के पास चली गोली में घायल प्रिंस से जिला अस्पताल के इमरजेंसी के पास घटना की जानकारी लेते ?
जीडीए उपाध्यक्ष आवास के पास छात्र के पैर में गोली मारी
विज्ञापन

गोरखपुर। तारामंडल रोड स्थित जीडीए आवास के पास ब्रह्मभोज का कार्ड बांटकर लौट रहे छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी। उसके दाहिने पैर और एड़ी में गोली लगी है। वारदात कर आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गया। आरोप एक कथित भाजपा नेता पर है। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ कैंट प्रभात राय ने छानबीन शुरू कर दी है।

पिपरौली के अमटौरा निवासी शिवनाथ सिंह ठेकेदारी करते हैं। तारामंडल के विवेकपुरम में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को शिवनाथ के बड़े भाई हरिवंश का ब्रह्मभोज है। हाईस्कूल में पढ़ने वाला शिवनाथ का 15 वर्षीय बेटा प्रिंस सिंह अपने दोस्त अतुल के साथ मंगलवार की शाम कार्ड बांटने गया था। शाम 6:30 बजे के करीब वह बाइक से घर लौट रहा था। जीडीए उपाध्यक्ष आवास के पास स्थित दुकान पर चाय पीने के लिए रुक गया। चाय पीने के बाद बाइक लेकर जैसे ही घर जाने के लिए आगे बढ़ा चार पहिया वाहन से अपने साथियों संग पहुंचे कथित भाजपा नेता उत्सव राय ने पिस्टल तानकर रोकने का प्रयास किया। भागने का प्रयास करने पर प्रिंस को लक्ष्य कर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। प्रिंस के दाहिने पैर में घुटना और एड़ी के पास गोली लगने से वह गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्रिंस ने सीओ कैंट को बताया उत्सव राय खुद को भाजयुमो के मालवीयनगर मंडल का महामंत्री बताता है। दो दिन पहले भी उसने उज्जवल सिंह नाम के युवक को पीटा था। जिसकी शिकायत खोराबार पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ कैंट प्रभात राय ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed